रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के नए सहायक बिशप बने आनंद डेविड, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं
रांची महाधर्मप्रांत के नवनियुक्त सहायक बिशप आनंद डेविड खलखो को बधाई देते हुए सीएम हेमंत सोेरन
रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत को नया सहायक बिशप मिला है. आनंद डेविड का अभिषेक किया गया. इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें बधाई दी.
रांचीः कैथोलिक महाधर्मप्रांत, रांची के नए सहायक बिशप के रूप में आनंद डेविड को अभिषेक किया गया. लोयोला मैदान में शनिवार की सुबह हुए इस विशेष अनुष्ठान की धर्मविधि आर्चबिशप विंसेंट आईंद ने संपन्न कराई. इस अवसर पर रोम (इटली) से पोप के द्वारा भेजे गए पत्र को पढ़कर सुनाया गया. रोम से आए पोप के प्रतिनिधि आंद्रे ने लैटिन में और फादर थियोडोर ने हिंदी में उस पत्र को पढ़कर सुनाया. इसके बाद धर्मविधि आगे बढ़ी. आर्चबिशप सहित अन्य बिशपों ने मोन्सेनयोर आनंद डेविड के सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीष दी.
इसके बाद उन्हें येसु ख्रीस्त और कलीसिया की सेवा की शपथ दिलाई गई. नए सहायक बिशप को अंगूठी, किरीट (मुकुट) और अधिकार दंड प्रदान किया गया. ये सभी वस्तुएं रोम से पोप के द्वारा भेजी गई थी. धर्मविधि के अगले चरण में आर्चबिशप के साथ नए सहायक बिशप ने मिस्सा बलिदान में हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बंधु तिर्की, सोसाइटी ऑफ जीसस के फादर अजीत खेस सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें- International Tribal Day 2026: 9 अगस्त को ही क्यों मनाया जाता है आदिवासी दिवस? जानिए पूरी कहानी
धर्माध्यक्ष को सेवक बनना चाहिए: आर्चबिशप विंसेंट आईंद
इस अवसर पर अपने संबोधन में आर्चबिशप विंसेंट आईंद ने कहा कि धर्माध्यक्ष (बिशप) किसी प्रतिष्ठा का नहीं, सेवा और कर्तव्य का सूचक है. प्रभु कहते हैं जो सबसे बड़ा है वह सबसे छोटा बने. धर्माध्यक्ष को सेवक बनना चाहिए. उन्होंने पूर्व पोप फ्रांसिस को उद्धृत करते हुए कहा कि संत पिता ने शक्ति को नहीं बल्कि सेवा को ज्यादा महत्व दिया था. प्रेम का बंधन कलीसिया को संगठित रखता है. आर्चबिशप ने बिशप अभिषेक का अभिप्राय समझाते हुए कहा कि जैसे पिता ने येसु ख्रीस्त को मानव जाति का उद्धार के लिए भेजा. उसी प्रकार येसु ने अपने चेलों (शिष्यों) को सभी मानव जाति के लिए भेजा. उसी तरह पीढ़ी दर पीढ़ी इस अटूट सिलसिला में धर्माध्यक्ष अभिषिक्त होते आए हैं.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरन ने दी शुभकामाएं
शनिवार को डॉ कामिल बुल्के पथ (पुरुलिया रोड) स्थित आर्चबिशप हाउस में रांची महाधर्मप्रांत के नवनियुक्त सहायक बिशप आनंद डेविड खलखो के अभिषेक और प्रतिष्ठापन समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हुए. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आनंद डेविड खलखो को नई जिम्मेदारी ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दीं. इस दौरान मौके पर आर्चबिशप विसेंट आइंद, फादर अजित कुमार खेस सहित अन्य धर्मगुरु उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें- Jharkhand JTET 2026: अक्टूबर में होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा, 4.40 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अर्चना कुजूर
अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.
झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










