World Tribal Day: जल-जंगल-जमीन से 'ओलंपिक' तक... झारखंड की ये 5 बेटियां, जिन्होंने दुनिया में गाड़ा झंडा

Updated:
विज्ञापन

विश्व आदिवासी दिवस स्पेशल

विश्व आदिवासी दिवस सिर्फ परंपराओं को याद करने का दिन नहीं, बल्कि उन नायिकाओं का सम्मान करने का अवसर है जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में सफलता पाई. झारखंड की 5 ऐसी आदिवासी महिलाओं की प्रेरणादायक कहानियां जानें जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई.

विज्ञापन

रांची : विश्व आदिवासी दिवस (9 अगस्त) केवल अपनी परंपराओं और जड़ों को याद करने का दिन नहीं है, बल्कि यह उस शख्सियतों पर भी गर्व करने अवसर है जिसने सीमित साधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद वैश्विक पटल पर अमिट पहचान बनाई. खासकर झारखंड जैसे राज्यों के महिलाओं की, जिसने समाज की रूढ़िवादी सोच को दरकिनार ऐसी पहचान बनाई कि दुनिया तालियां बजाने पर मजबूर हो गई. जिसने तमाम कठिनाईयों में भी हार नहीं मानी और अपनी अलग पहचान बनाई. आज हम झारखंड की उन 5 प्रमुख आदिवासी महिलाओं के बारे में जानेंगे जिनकी उपलब्धियों की गूंज अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सुनाई दी.

दयामनी बारला

खूंटी और गुमला के जंगलों से उठकर अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचने वाली दयामनी बारला जल-जंगल-जमीन के संरक्षण की प्रतीक हैं. विश्व प्रसिद्ध स्टील दिग्गज 'आर्सेलरमित्तल' के मेगा प्रोजेक्ट के खिलाफ अपने अहिंसक जन-आंदोलन के बल पर उन्होंने कंपनी को बैकफुट पर ढकेला. उनके इस ऐतिहासिक संघर्ष के लिए अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था कल्चरल सर्वाइवल द्वारा उन्हें ''एलन लुट्ज़ इंडिजिनियस राइट्स पुरस्कार' (2013) से सम्मानित किया गया. उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय जलवायु और मानवाधिकार सम्मेलनों में स्वदेशी अधिकारों की बेबाक तरीके से उठाई.

निक्की प्रधान

खूंटी जिले के एक बेहद छोटे से गांव हेसेल से निकलकर जब निक्की प्रधान 2016 के रियो ओलंपिक और उसके बाद 2020 के टोक्यो ओलंपिक के मैदान पर उतरीं, तो इतिहास के पन्नों में नया अध्याय जुड़ गया. वे ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली झारखंड की पहली महिला आदिवासी एथलीट बनीं. रियो से लेकर टोक्यो ओलंपिक और विश्व कप में उनके प्रदर्शन ने साबित किया कि झारखंड के गांवों की पगडंडियों से निकलने वाली महिलाओं में भी खास प्रतिभा छिपी है.

ये भी पढ़ें: JPSC Controversy: सुप्रीम कोर्ट में 14वीं JPSC परीक्षा में धांधली पर याचिका दायर, स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग

सलीमा टेटे

सिमडेगा की बेहद साधारण परिवार से आने वाली सलीमा टेटे ने अपनी अद्भुत गति और ड्रिबलिंग से टोक्यो ओलंपिक में पूरी दुनिया का ध्यान खींचा. उनकी इसी वैश्विक पहचान और मैदान पर नेतृत्व क्षमता को देखते हुए एशियाई हॉकी महासंघ (AHF) ने उन्हें "एशिया का एथलीट एंबेसडर" नियुक्त किया. वर्तमान में वे भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तानी करते हुए विश्व मंच पर देश और राज्य का मान बढ़ा रही हैं.

अष्टम उरांव

गुमला के बनासो गांव की अष्टम उरांव ने तब वैश्विक इतिहास रचा जब भारत में आयोजित फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 में वे भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम की कप्तान बनीं. दुनिया के सबसे बड़े खेल संगठन 'फीफा' के मंच पर भारत का नेतृत्व करना किसी भी खिलाड़ी के लिए सर्वोच्च सपना होता है. अष्टम की इस उपलब्धि ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल जगत में झारखंडी प्रतिभा का डंका बजाया.

जमुना टुडू

पूर्वी सिंहभूम के जंगलों को लकड़ी माफियाओं के चंगुल से बचाने के लिए 'वन सुरक्षा समितियां' बनाकर हजारों आदिवासी महिलाओं की सशस्त्र सेना खड़ी करने वाली जमुना टुडू को दुनिया 'लेडी टार्जन' के नाम से जानती है. 2019 में पद्मश्री से सम्मानित उनकी इस साहसी सामुदायिक वन-संरक्षण मॉडल की मिसाल अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण सम्मेलनों और वनों के संरक्षण से जुड़े वैश्विक मंचों पर प्रमुखता से दी जाती है.

ये भी पढ़ें: JPSC-JSSC Protest: CM हाउस के बाहर ABVP छात्रों का प्रदर्शन, 8 से 10 कार्यकर्ताओं को लिया गया हिरासत में


विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola