आज रांची के इन इलाकों में बिजली रहेगी बाधित, देखें लिस्ट

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर (ai generated image)

रांची के कई इलाकों में आज बिजली की कटौती होगी. अशोकनगर, टाटीसिल्वे और डोरंडा के निवासियों को सुबह 8 बजे से शाम 5:30 बजे तक बिजली की समस्या का सामना करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

अशोकनगर न्यू बे फीडर

समय: सुबह 8 बजे से 9 बजे तक

प्रभावित इलाके : अशोकनगर से निकलने वाले 11 केवी न्यू बे फीडर में पेड की डालियों की छंटाई के कारण मोहन मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स, गोपाल मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स, अरगोड़ा चौक, रामदेव विहार आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

रांची पूर्वी - टाटीसिल्वे

समय : सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक

प्रभावित इलाके : रांची पूर्वी सब डिवीजन-टाटीसिल्वे आरडीएसएस काम को पूरा करने के लिए प्लांडू फीडर से जुड़े मोहल्ले बारू टोला पुराना रामपुर, रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने, ठाकुर टोली, प्लांडू फीडर, सिदरौल में एल-टी तार को कवर केबल करने और पोल खड़ा करने के लिए रामपुर चौक के बाद के तीन ट्रांसफॉर्मर से आपूर्ति बंद रहेगी. 

सबस्टेशन टाटीसिल्वे

समय : सुबह 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक

प्रभावित इलाके : रांची पूर्वी सब डिवीजन-टाटीसिल्वे मे आरडीएसएस काम पूरा किया जायेगा. इसके चलते सीधा टोली (राज टेंट हाउस के पास) और सरला बिड़ला क्षेत्र में केबल स्टैगिंग के लिए आसपास की बिजली बाधित रहेगी.

सबस्टेशन डोरंडा

समय: सुबह 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक

प्रभावित इलाके : विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल-डोरंडा के अंतर्गत कुसई फीडर के कुछ ट्रांसफार्मरों के एल-टी तार को एबी-केबल से बदलने के लिए 56 सेट, कुसई, एएन सिंह रोड, 124 सेट सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.


विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola