आदिवासी महोत्सव में शॉर्ट फिल्मों की विशेष स्क्रीनिंग, फिल्म निर्माण सीखने का मिलेगा मौका

Updated:
विज्ञापन

आदिवासी महोत्सव में शॉर्ट फिल्मों की विशेष स्क्रीनिंग: प्रतीकात्मक फोटो

रांची के आदिवासी महोत्सव में जेएफडीसीएल द्वारा विशेष फिल्म स्क्रीनिंग और मास्टर क्लास का आयोजन, जानें फिल्म मेकिंग से जुड़ी पूरी जानकारी यहां.

विज्ञापन

रांची: मोरहाबादी मैदान में 9 और 10 अगस्त को आयोजित आदिवासी महोत्सव के दौरान अमर शहीद चांद,भैरव मुर्मू मंडप में झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कोरपोरेशन लिमिटेड (जेएफडीसीएल) की ओर से विशेष फिल्म स्क्रीनिंग का आयोजन किया जा रहा है. इस अवसर पर आदिवासी जीवन, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों पर आधारित कई उत्कृष्ट शॉर्ट फिल्मों का प्रदर्शन किया जायेगा.

फ़िल्म मेकिंग सीखने वालों के लिए बेहतरीन मौका

कार्यक्रम के तहत फिल्म प्रदर्शन के साथ-साथ पैनल डिस्कशन और फिल्म मेकिंग मास्टर क्लास भी आयोजित की जायेगी. इसमें फिल्म उद्योग से जुड़े विशेषज्ञ भाग लेंगे और प्रतिभागियों को फिल्म निर्माण की विभिन्न प्रक्रियाओं जैसे- कहानी लेखन, निर्देशन, कैमरा, एडिटिंग और प्रोडक्शन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देंगे. आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम युवाओं, विद्यार्थियों और फिल्म निर्माण में रुचि रखने वाले प्रतिभागियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी होगा. जेएफडीसीएल ने बताया कि जो युवा भविष्य में फिल्म निर्माण की दुनिया से जुड़ना चाहते हैं, उनके लिए यह कार्यक्रम सीखने और फिल्म इंडस्ट्री के विशेषज्ञों से सीधे संवाद करने का बेहतर अवसर साबित होगा.


ये भी पढ़ें: Jharkhand Adivasi Mahotsav: विश्व आदिवासी दिवस पर रांची में बिखरी समृद्ध कला-संस्कृति की अद्भुत छटा, झूम उठे दर्शक

जल्द ही झारखंड फिल्म टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना

इस मौके पर हाल ही में फिल्म शिक्षा के क्षेत्र में हुई महत्वपूर्ण पहल की भी जानकारी दी गयी. 22 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री की उपस्थिति में जेएफडीसीएल और सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (एसआरएफटीआई) के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये गये हैं. इस समझौते के तहत रांची के सूचना भवन परिसर में जल्द ही झारखंड फिल्म टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना की जायेगी.

शूटिंग, एडिटिंग, निर्देशन विषयों की प्रशिक्षण

प्रस्तावित संस्थान में फिल्म और टेलीविजन से संबंधित शूटिंग, एडिटिंग, निर्देशन और अन्य तकनीकी विषयों की पेशेवर प्रशिक्षण कक्षाएं संचालित की जायेंगी. इससे झारखंड के युवाओं को राज्य में ही गुणवत्तापूर्ण फिल्म शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा और स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने में मदद मिलेगी. आदिवासी महोत्सव में आयोजित यह फिल्म कार्यक्रम सांस्कृतिक अभिव्यक्ति के साथ-साथ झारखंड में फिल्म निर्माण और फिल्म शिक्षा के नए अवसरों की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें: World Tribal Day: झारखंड में उच्च शिक्षा में सबसे तेजी से बढ़ रहा आदिवासी बेटियों का नामांकन


विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola