JPSC-JSSC को अभ्यर्थी हितैषी बनाने के लिए सरकार ने मांगे सुझाव

Updated:
विज्ञापन

सरकार से बातचीत करते छात्रों के प्रतिनिधिमंडल : प्रभात खबर

झारखंड सरकार ने JSSC और JPSC परीक्षाओं को पारदर्शी और अभ्यर्थी हितैषी बनाने के लिए छात्रों से ईमेल के जरिए सुझाव मांगे हैं. अपनी राय साझा करें.

विज्ञापन

रांची : JPSC-JSSC से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर आंदोलनरत छात्र समूहों और अन्य स्टेकहोल्डर्स के साथ सरकार लगातार संवाद कर रही है. इन मुलाकातों के दौरान युवाओं ने परीक्षा व्यवस्था, पारदर्शिता, जवाबदेही और अभ्यर्थियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे सरकार के सामने रखे हैं. सरकार ने अब इन सुझावों को व्यापक स्तर पर जुटाने की पहल की है.

अभर्थियों के लिए जारी ईमेल आईडी

सरकार ने जेएसएससी-जेपीएससी की कार्यप्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी, जवाबदेह और अभ्यर्थी हितैषी बनाने के लिए ईमेल आईडी jpsc.jssc.feedback@gmail.com जारी की है. छात्र, अभ्यर्थी या कोई भी नागरिक इस ईमेल के माध्यम से परीक्षा व्यवस्था और दोनों आयोगों से जुड़े अपने सुझाव, अनुभव और समस्याएं सरकार के साथ साझा कर सकते हैं.

अभर्थियों की सुझावों पर गंभीरता पूर्वक विचार किया जाएगा

सरकार का कहना है कि प्राप्त सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जायेगा. इसके बाद विभिन्न पक्षों के साथ व्यापक विमर्श कर आवश्यक सुधारों की दिशा में सामूहिक निर्णय लिया जायेगा. सरकार की इस पहल को जेएसएससी-जेपीएससी की परीक्षा प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों और अभ्यर्थियों की चिंताओं के बीच संवाद का एक महत्वपूर्ण माध्यम माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें: JPSC-JSSC विवाद: अनशन पर जयराम महतो, कहा- CBI जांच हो, छात्रों से बात करें CM हेमंत सोरेन


विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola