Video: मुंबई में भूस्खलन से 6 की मौत, कुछ लोगों के दबे होने की आशंका
मुंबई में भूस्खलन (Photo/PTI)
मुंबई के कुर्ला-घाटकोपर इलाके में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ, जिसमें 2 लोगों की दुखद मौत हो गई. कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है.
Mumbai Landslide: भारी बारिश के बीच बुधवार तड़के करीब 3:48 बजे मुंबई के कुर्ला-घाटकोपर इलाके में भूस्खलन हुआ. हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. फिलहाल राहत और बचाव दल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं.
मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई समेत ठाणे, पुणे और नासिक के कई हिस्सों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. लगातार बारिश के कारण मुंबई के कई इलाकों में जलभराव और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है. प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.
ये भी पढ़ें: 12 से 16 अगस्त तक छाए रहेंगे घने बादल, कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार
डीसीपी गणेश शिंदे ने न्यूज एजेंसी पीटीई से कहा, “आज तड़के करीब 3 से 3:30 बजे के बीच घाटकोपर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में भूस्खलन हुआ. अब तक हमें दो शव मिले हैं, जबकि दो घायल लोगों को अस्पताल भेजा गया है. मुंबई पुलिस, NDRF, BMC फायर ब्रिगेड के जवानों के साथ कुछ स्थानीय नागरिक भी लगातार राहत और बचाव अभियान चला रहे हैं. जब तक आखिरी व्यक्ति को सुरक्षित बाहर नहीं निकाल लिया जाता, तब तक यह अभियान जारी रहेगा.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपक कुमार गुप्ता
दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. इन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










