इंडिगो फ्लाइट के बाएं इंजन में खराबी, चेन्नई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, 224 लोग थे सवार

Updated:
विज्ञापन

इंडिगो विमान के बाएं इंजन में उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी , फोटो एक्स

कोलकाता से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-723 के बाएं इंजन में उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आ गई. इसके बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई. राहत की बात यह रही कि फ्लाइट में सवार सभी 224 यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं.

विज्ञापन

कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-723 के बाएं इंजन में खराबी आने के बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. विमान में कुल 224 लोग सवार थे. चेन्नई हवाई अड्डा प्राधिकरण के मुताबिक इंजन में खराबी की जानकारी मिलने के बाद रात 11:29 बजे इमरजेंसी अलर्ड किया गया. इसके तुरंत बाद एयरपोर्ट पर जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए गए और आपातकालीन टीमों को तैयार रखा गया, ताकि विमान की सुरक्षित लैंडिंग तय की जा सके.

11:37 बजे सुरक्षित उतरा विमान

फ्लाइट का तय समय रात 11:30 बजे था, लेकिन इंजन की खराबी के कारण विमान रात 11:37 बजे चेन्नई एयरपोर्ट पर उतरा. लैंडिंग के दौरान किसी तरह की अनहोनी नहीं हुई. विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं.

11:47 बजे हटा लिया गया इमरजेंसी

चेन्नई हवाई अड्डा प्राधिकरण ने बताया कि विमान की सुरक्षित लैंडिंग के करीब 10 मिनट बाद, रात 11:47 बजे इमरजेंसी हटा लिया गया. इसके बाद एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों और दूसरे परिचालन को सामान्य कर दिया गया.

पिछले महीने भी हुई थी इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

पिछले महीने भी दुबई से मुंबई जा रही इंडिगो की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान को राजकोट एयरपोर्ट पर अचानक उतारना पड़ा था. उस समय विमान के निचले कार्गो हिस्से में धुआं निकलने की चेतावनी मिली थी. पायलटों ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क कर प्राथमिकता के आधार पर लैंडिंग की अनुमति मांगी थी. एहतियात के तौर पर दमकल और मेडिकल टीमों को रनवे के पास तैनात किया गया था.


विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola