BJP MLA कैलाश गहलोत की बेटी बनी CUET UG टॉपर, देविना गहलोत को 5 विषयों में 1232.19 मार्क्स

Updated:
विज्ञापन

CUET UG टॉपर देविना गहलोत और कैलाश गहलोत की फाइल फोटो (Image: X)

CUET UG Topper 2026: सीयूईटी यूजी के नतीजों में एक नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है. यह नाम है देविना गहलोत का. देविना ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी CUET 2026 में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर देशभर में अपनी पहचान बना ली है. खास बात यह है कि वह BJP विधायक कैलाश गहलोत की बेटी देविना गहलोत हैं.

विज्ञापन

CUET UG रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं. रिजल्ट सामने आने के बाद BJP विधायक कैलाश गहलोत की बेटी देविना गहलोत की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. उन्होंने कहा कि परीक्षा तो अच्छी गई थी, लेकिन उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह पूरे देश में पहला स्थान हासिल कर लेंगी.

CUET UG Topper 2026: देविना गहलोत ने किया टॉप

देविना गहलोत ने अपनी सफलता का श्रेय भगवान, परिवार और शिक्षकों को दिया. उन्होंने कहा, “एग्जाम बहुत अच्छा गया था, लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं AIR 1 हासिल करूंगी. भगवान ने मुझ पर बहुत कृपा की है.” उन्होंने यह भी बताया कि उनके माता-पिता ने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया और पढ़ाई के दौरान उन पर जरूरत से ज्यादा दबाव नहीं डाला.

CUET UG देविना के मार्क्स

सीयूईटी यूजी 2026 के नतीजों में भाजपा नेता कैलाश गहलोत की छोटी बेटी देविना गहलोत ने शानदार उपलब्धि हासिल की है. देविना ने पांच विषयों में कुल 1232.19 का सर्वोच्च एनटीए स्कोर प्राप्त करते हुए देशभर में ऑल इंडिया रैंक 1 अपने नाम की. उनकी इस सफलता ने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे देश के छात्रों को प्रेरित किया है. मेहनत और निरंतर तैयारी के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया.

CUET UG 2026 Toppers List Check Here

CUET UG 2026 Toppers List

क्रम संख्याआवेदन संख्या5 विषयों में कुल NTA स्कोरअभ्यर्थी का नामराज्य
12635102692431232.19देविना गहलोतदिल्ली (एनसीटी)
22635102805261230.82सक्षम गोयलदिल्ली (एनसीटी)
32635102506361207.21उदित चतुर्वेदीहिमाचल प्रदेश
42635108575901205.96श्रेयांश मिश्राबिहार
52635106907731203.78खुशी सबलोकउत्तर प्रदेश
62635101663201202.15जयंती छापरियाउत्तर प्रदेश
72635102825071201.71अनुमित खत्रीदिल्ली (एनसीटी)
82635104358021197.54इनाया मित्तलहरियाणा
92635103645961188.97श्रृष्टि अभिनवबिहार
102635100970741188.03आदि शुक्लाराजस्थान
112635101696551186.56भूमिका माहेश्वरीराजस्थान
122635110255561186.30दिव्यांश मुलेमध्य प्रदेश
132635106421061184.34शताक्षी मिश्राबिहार
142635109579521182.74पुर्बिता राहापश्चिम बंगाल
152635101691351182.02आयुष प्रियाछत्तीसगढ़
162635101505781181.18प्रीतिराजस्थान
172635100368131181.13जयेश गुप्तादिल्ली (एनसीटी)
182635105402601180.91अलीशा मारिया थॉमसकेरल
192635101654731180.10सिमरन जैनराजस्थान
202635105312571177.65आरव कुमारपश्चिम बंगाल

छात्रों को दिया खास संदेश

देविना ने CUET की तैयारी कर रहे छात्रों को सलाह देते हुए कहा कि खुद पर भरोसा रखना बहुत जरूरी है. दूसरों से तुलना करने के बजाय अपनी तैयारी पर ध्यान देना चाहिए. अगर कोई छात्र रोज थोड़ा-थोड़ा भी मन लगाकर पढ़ाई करता है, तो अच्छे नतीजे जरूर मिलते हैं.

यह भी पढ़ें: CUET UG 2026 का रिजल्ट जारी, cuet.nta.nic.in पर करें चेक

विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola