पुणे मर्डर केस: 14 जून को सिया की पहली कोशिश हुई थी फेल, 18 को खाई में धकेलकर ली केतन की जान

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

Pune Murder Mystery

Pune Murder Case: पुणे में कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत को पहले एक दर्दनाक ट्रेकिंग हादसा माना गया था, लेकिन पुलिस जांच में मामला हत्या की साजिश में बदल गया. आरोप है कि मंगेतर सिया गोयल ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर 18 जून को केतन को लोहागढ़ किले की खाई में धक्का दे दिया. इससे पहले 14 जून को भी सिया ने केतन की हत्या की कोशिश की थी.

विज्ञापन

Pune Murder Case: केतन अग्रवाल हत्याकांड पहले ट्रेकिंग के दौरान हुई एक दुखद घटना मानी जा रही थी, केतन की मंगेतर ने भी अपने बयान में इसे हादसा कहा था. लेकिन, जब परिजनों को शक हुआ और पुलिस ने घटना की गहन जांच की तो सबसे सामने चौंकाने वाला खुलासा हुआ. जैसे-जैसे जांच बढ़ी इस तथाकटथित हादसा एक खौफनाक हत्या की साजिश में तब्दील होती गई. पुणे पुलिस ने इस मामले में मृतक केतन की मंगेतर सिया और उसके कथिक प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल भी कर लिया है.

झांसा देकर केतन को पुणे ले गई थी सिया

सना केतन से शादी नहीं करना चाहती थी. इसके लिए उसने केतन को शादी के लिए मना करने की बजाए उसे रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया था. उसने साजिश रची और केतन को उसमें अच्छी तरह से उसमें फांस लिया. सिया केतन को झांसा देकर पहले पुणे ले गई थी. यहां से उसे लोहागढ़ किले लेकर गई. किले में उसका कथित प्रेमी भी मौजूद था. पूछताछ में पुलिस के सामने सिया और उसके प्रेमी ने खुलासा किया है कि उन्होंने यहां से केतन को खाई में धकेल दिया. 400 फीट गहरी खाई में गिरने से केतन की मौत हो गई.

14 जून को भी सिया ने की थी केतन को मारने की कोशिश

केतन अग्रवाल की मौत पर उनके पिता ने कहा कि केतन के खाई में गिरने की बात सिया ने सभी को बताया था. उन्होंने कहा कि शुरू में सभी को लगा कि यह गलती से फिसलने की वजह से हुआ हादसा हो सकता है. लेकिन बाद में उसके बयानों और संदिग्ध व्यवहार से यह एहसास होने लगा कि कुछ गड़बड़ है. यह कोई मामूली हादसा नहीं था. केतन के पिता ने यह भी बताया कि सिया ने 14 जून को भी केतन की हत्या करने की योजना बनाई थी लेकिन कामयाब नहीं हो पाई, जिसके बाद वो अपराध को अंजाम देने के लिए केतन को 18 जून को किले पर ले गए. यहां सिया ने अपनी खतरनाक मंशा को पूरा कर लिया.

पुलिस को होने लगा था हत्या का शक

पुणे ग्रामीण पुलिस के एसपी संदीप सिंह गिल ने बताया कि 18 जून को केतन अग्रवाल की मौत के बाद जब पुलिस ने उनके परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों से बातचीत कर जानकारी जुटाई, तो मामले में कई संदिग्ध पहलू सामने आए. सिया गोयल से पूछताछ के दौरान भी पुलिस को उसके बयान से शक पैदा हुई. पुलिस को यह मानना मुश्किल लग रहा था कि एक अनुभवी ट्रेकर अचानक संतुलन खोकर 400 फीट गहरी खाई में कैसे गिर सकता है. इसी बीच केतन के परिवार ने भी मौत को लेकर संदेह जताया और औपचारिक शिकायत दर्ज कराई. जांच के दौरान गुप्त सूत्रों, गवाहों के बयानों और तकनीकी साक्ष्यों से पता चला कि सिया गोयल का चेतन चौधरी नामक युवक से करीबी संबंध था और दोनों करीब एक साल से एक-दूसरे को जानते थे. पुलिस का आरोप है कि दोनों ने मिलकर केतन की हत्या की साजिश रची और लोहागढ़ किले पर उसे खाई में धक्का दे दिया. मामले में हत्या का केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस आगे की जांच कर रही है.

सिया और उसके प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने बताया कि मौत की संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी. पुलिस की टीम पैसों की लेन-देन, व्यक्तिगत संबंधों समेत कई और पहलुओं से जांच की. इसी दौरान पता चला कि सिया गोयल का पुणे के कोंढवा निवासी चेतन बाबूलाल चौधरी के साथ प्रेम संबंध था. पुलिस ने यह भी कहा कि जांच में यह भी सामने आया कि सिया गोयल केतन से शादी नहीं करना चाहती थी और उसे अपने और चेतन के रिश्ते की सबसे बड़ी रुकावट मानती थी. इसके बाद संदेह के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने सबसे पहले चेतन चौधरी को हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान उसने माना की केतन उनके रिश्ते में बाधा बन रहा था, इसलिए उसने और सिया ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची. चेतन से मिली जानकारी के आधार पर सिया गोयल को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

यहां पढ़ें आज की बड़ी खबरें

ऐतिहासिक लोहागढ़ किला बना हत्या की साजिश का मंच

पुणे के पास स्थित लोहागढ़ किले को महाराष्ट्र के सबसे प्रसिद्ध और ऐतिहासिक दुर्गों में गिना जाता है. यह किला मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के इतिहास से जुड़ा है. महाराष्ट्र के जिन 12 प्रमुख किलों को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है, उनमें लोहागढ़ का नाम भी आता है. इतिहास, संस्कृति और पर्यटन का प्रतीक माना जाने वाला यही किला अब केतन अग्रवाल हत्याकांड के कारण सुर्खियों में है, जहां एक सुनियोजित हत्या की साजिश को अंजाम दिया गया.

इसे भी पढ़ें: पुणे मर्डर मिस्ट्री: करोड़ों में की गई थी शादी के लिए हॉल की बुकिंग, मंगेतर ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या!

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola