ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, नए प्रधानमंत्री के चयन तक संभालेंगे पद

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

केअर स्टॉर्मर , फोटो- एएनआई

Keir Starmer Resignation: कीर स्टॉर्मर ने ब्रिटेन के पीएम और लेबर पार्टी के नेता पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा है कि अगले पीएम चुने जाने तक वो प्रधानमंत्री बने रहेंगे.

विज्ञापन

Keir Starmer Resignation: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टॉर्मर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा कि ब्रिटेन में अगले पीएम चुने जाने तक वो पद में बने रहेंगे. प्रधानमंज्ञी पद के अलावा स्टार्मर ने लेबर पार्टी के नेता के पद से भी इस्तीफा दे दिया है.

गिरती लोकप्रियता के बीच लिया बड़ा फैसला

सरकार और लेबर पार्टी की लगातार गिरती लोकप्रियता के बीच बढ़ते राजनीतिक दबाव का सामना कर रहे ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने इस्तीफा देने की घोषणा की. जुलाई 2024 में लेबर पार्टी को ऐतिहासिक चुनावी जीत दिलाकर सत्ता में लाने वाले स्टार्मर पिछले दो सालों से प्रधानमंत्री पद संभाल रहे थे. हालांकि, इस दौरान उनकी व्यक्तिगत लोकप्रियता और पार्टी के जनाधार में लगातार गिरावट दर्ज की गई.

एंडी बर्नहैम की जीत बनी बड़ा कारण

पिछले सप्ताह हुए एक विशेष चुनाव में स्टार्मर के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी माने जाने वाले एंडी बर्नहैम की जीत के बाद उनके नेतृत्व पर सवाल और तेज हो गए थे. बर्नहैम की जीत ने स्टार्मर के इस्तीफे की पृष्ठभूमि तैयार कर दी. ग्रेटर मैनचेस्टर के पूर्व मेयर बर्नहैम सोमवार को संसद सदस्य के रूप में शपथ लेने वाले हैं. हालांकि यह अभी साफ नहीं है कि एंडी बर्नहैम को सर्वसम्मति से लेबर पार्टी का नया नेता चुना जाएगा या उन्हें नेतृत्व की दौड़ में किसी चुनौती का सामना करना पड़ेगा. पार्टी के भीतर नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

वेस स्ट्रीटिंग भी ठोक सकते हैं दावा

स्टार्मर के नेतृत्व के विरोध में पिछले महीने स्वास्थ्य मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले वेस स्ट्रीटिंग ने संकेत दिया है कि यदि पार्टी में नेतृत्व के लिए चुनाव कराया जाता है तो वह भी उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतर सकते हैं. इससे नेतृत्व की लड़ाई और दिलचस्प होने की संभावना है.

बीते कुछ दिनों से लगाई जा रही थी स्टार्मर के इस्तीफे की अटकलें

पिछले कुछ दिनों से स्टार्मर के इस्तीफे को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं. हालांकि, प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया था. वहीं, मंत्री पीटर काइल ने रविवार को कहा था कि स्टार्मर राजनीतिक वास्तविकताओं, चुनौतियों और अवसरों पर विचार करने के लिए समय ले रहे हैं.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola