ePaper

22 December Top 20 News: राष्ट्रपति ने G RAM G बिल को दी मंजूरी, उत्तर भारत में कोहरे का प्रकोप, एक क्लिक में पढ़ें आज की टॉप 20 खबरें

Updated at : 22 Dec 2025 7:03 AM (IST)
विज्ञापन
22 December Top 20 News

22 दिसंबर की टॉप 20 खबरें, फोटो पीटीआई

22 December Top 20 News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को विकसित भारत -जी राम जी विधेयक को अपनी मंजूरी दे दी. राष्ट्रपति की मंजूरी के साथ ही यह अब ‘विकसित भारत -जी राम जी’ अधिनियम, 2025 बन गया है. मनरेगा अब इतिहास बन गया है. देश भर में भीषण ठंड और कोहरे का कहर जारी है. इसी तरह की टॉप 20 खबरों को आप यहां पढ़ सकते हैं.

विज्ञापन

1. VB G RAM G: राष्ट्रपति ने G RAM G बिल को दी हरी झंडी, मनरेगा बना इतिहास

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB—G RAM G) बिल, 2025 को रविवार को मंजूरी दे दी. इसके साथ ही बिल अब कानून का रूप ले लिया और पूर्व की मनरेगा योजना अब इतिहास बन गई. पूरी खबर यहां पढ़ें.

2. Flights Cancelled In Delhi: दिल्ली में कोहरे का कहर, 110 उड़ानें रद्द, 370 से अधिक लेट

दिल्ली में वायु प्रदूषण और घने कोहरे के कारण आम जनजीवन पर गहरा असर दिखने लगा है. कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो गई, जिससे रविवार को 100 से अधिक उड़ानें रद्द हो गईं और 350 से अधिक उड़ानों में विलंब हुआ. पूरी खबर यहां पढ़ें.

3. बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने पीएम मोदी से कर दी ऐसी मांग

केंद्रीय मंत्री और बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने पीएम मोदी और बीजेपी से मांग की है. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में हम से कुछ वादा किया गया था. उन्हें पूरा करने का वक्त आ गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

4. MEA on Bangladesh: भारत ने बांग्लादेशी मीडिया की खबरों को बताया बेबुनियाद, बाड़ तोड़ने के आरोप को किया खारिज

भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर हुए विरोध प्रदर्शनों पर बांग्लादेश में दिखाई जा रही खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने रविवार को कहा कि बांग्लादेश हाई कमीशन के बाड़ को तोड़ने की कोई कोशिश नहीं की गई है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

5. Indian Railway : ट्रेन से यात्रा करना हुआ महंगा, नया किराया सिस्टम इस दिन से होगा लागू

रेलवे 26 दिसंबर 2025 से नया किराया सिस्टम लागू करने जा रही है. इसकी जानकारी रेलवे की ओर से दी गई है. जानें कितना बढ़ जाएगा अब किराया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

6. Video : जैसे ही असमिया में रैली को पीएम मोदी करने लगे संबोधित, बजने लगी जमकर ताली

प्रधानमंत्री ने असम के डिब्रूगढ़ में 12.7 लाख टन उत्पादन क्षमता वाले नए अमोनिया-यूरिया संयंत्र की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने एक रैली को संबोधित किया. देखें रैली का वीडियो यहां. पूरी खबर यहां पढ़ें.

7. India vs Pakistan: U19 एशिया कप फाइनल में हारा भारत, पाकिस्तान ने जीती ट्रॉफी

ACC मेंस अंडर-19 एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान U19 टीम ने भारत U19 को 191 रनों के बड़े अंतर से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है. भारत का प्रदर्शन गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों विभागों में काफी खराब रहा. पूरी खबर यहां पढ़ें.

8. मोहसिन नकवी से नहीं, बल्कि इस ICC अधिकारी से टीम इंडिया ने लिए U19 एशिया कप Runners-Up मेडल

दुबई में खेले गए अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 191 रनों से हराकर ट्रॉफी जीत ली. अब भारतीय टीम के लिए रनर-अप मेडल लेने की बारी थी और भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी मंत्री मोहसिन नकवी से मेडल लेने से इनकार कर दिया और पोडियम पर भी नहीं गए. बाद में एक आईसीसी अधिकारी मुबाशिर उस्मानी ने भारतीय खिलाड़ियों को मेडल दिया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

9. नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण से जुड़े जेफ्री एप्सटीन के कौन थे ग्राहक? Epstein Files में ट्रंप को बचाने की कोशिश

जेफ्री एप्सटीन, अमेरिका में नाबालिग लड़कियों का शोषण करने वाला अपराधी था. उसने अपने रसूख से अरबपतियों सेलिब्रिटीज और राजनेताओं को अपना ग्राहक बना लिया था. 2019 में उसकी रहस्यमयी मौत जेल में हुई थी. इन दिनों जेफ्री एप्सटीन अमेरिका में चर्चा का केंद्र बना हुआ है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

10. ISRO: 72 घंटे बाद लॉन्च होगा अगली पीढ़ी का संचार उपग्रह, इंटरनेट क्रांति, 6 अरब मोबाइल यूजर को हाई स्पीड ब्रॉडबैंड

दुनिया भर में स्मार्टफोन तक हाई-स्पीड सेल्युलर ब्रॉडबैंड पहुंचेगा. इसरो आगामी 24 दिसंबर को श्रीहरिकोटा के अंतरिक्ष केंद्र से ब्लूबर्ड-6 संचार उपग्रह को लॉन्च करने वाला है. ISRO का LVM3 मिशन ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 को लॉन्च करेगा. इस अगली पीढ़ी के संचार उपग्रह से इंटरनेट में क्रांति आ सकती है. इससे दुनिया भर में सीधे स्मार्टफोन तक हाई-स्पीड सेल्युलर ब्रॉडबैंड पहुंचेगा. पूरी खबर यहां पढ़ें.

11. बिहार के इन जिलों में शुरू होगा बुलडोजर एक्शन, 15 दुकानदारों को CO ने भेजा नोटिस

बिहार के कई जिलों में सरकारी जमीन और सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त अभियान शुरू कर दिया है. बाजारों और रिहायशी इलाकों में चल रही इस कार्रवाई से अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मचा है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

12. बांग्लादेश में भीड़ ने BNP नेता के घर में लगाई आग, 7 साल की बच्ची जलकर हुई मौत, दो बेटियां गंभीर रूप से घायल

बांग्लादेश में राजनीतिक हिंसा खतरनाक मोड़ ले रही है. लक्ष्मीपुर सदर में, एक गुस्साई भीड़ ने BNP नेता बेलाल हुसैन के घर में आग लगा दी. आग में उनकी 7 साल की बेटी आयशा की मौत हो गई, जबकि उनकी दो दूसरी बेटियां बुरी तरह जल गईं. हमलावरों ने बाहर से दरवाजे बंद कर दिए, पेट्रोल डाला और फिर घर में आग लगा दी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

13. ईरान पर फिर हमला करेगा इजरायल! ट्रंप से मिलने जा रहे नेतन्याहू, मिसाइल और न्यूक्लियर प्लान पर होगा बड़ा फैसला

मिडिल ईस्ट में तनाव फिर से बढ़ रहा है. इजराइल ईरान के तेजी से बढ़ते बैलिस्टिक मिसाइल और न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर चिंतित है. एनबीसी न्यूज के अनुसार, प्रधानमंत्री नेतन्याहू इस महीने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलेंगे और उन्हें बताएंगे कि ईरान हर साल लगभग 3,000 मिसाइल बनाने और अपने एयर डिफेंस को मजबूत करने की तैयारी कर रहा है, जिससे नए मिलिट्री एक्शन की संभावना बढ़ गई है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

14. Grok चैटबॉट को बेहतर बनाने के लिए Elon Musk ने निकाली xAI के लिए इंजीनियरों की भर्ती

एलन मस्क की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI ने एंड्रॉयड इंजीनियरों के लिए बड़े पैमाने पर भर्ती अभियान शुरू कर दिया है. यह कदम कंपनी के चैटबॉट Grok को और बेहतर बनाने की दिशा में उठाया गया है. लंदन, न्यूयॉर्क, पालो ऑल्टो और सैन फ्रांसिस्को में पोस्ट ओपन हैं, साथ ही रिमोट वर्क का विकल्प भी दिया जा रहा है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

15. Google Maps भी बताएगा कितना है आपके शहर का AQI, बस 3 स्टेप्स में तुरंत करें चेक

उत्तर भारत में हवा की क्वालिटी लगातार खराब हो रही है, जिससे रोजमर्रा की यात्रा करना काफी मुश्किल हो गया है. लेकिन इसी बीच Google Maps का रियल‑टाइम एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) फीचर यूजर्स को प्रदूषण के लेवल के बारे में तुरंत जानकारी देता है. आइए जानते हैं कैसे. पूरी खबर यहां पढ़ें.

16. Dhruv Rathee On Dhurandhar: ‘1 वीडियो से बर्बाद कर दूंगा 300 करोड़ी प्रोपेगैंडा फिल्म’, ध्रुव राठी ने ‘धुरंधर’ को दी चुनौती

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर एक बार फिर विवादों में घिर गई है. यूट्यूबर ध्रुव राठी ने इसे प्रोपोगैंडा बताते हुए वीडियो जारी किया, जिसके बाद इंटरनेट पर बहस तेज हो गई. बॉक्स ऑफिस पर सफल फिल्म को लेकर राय बंटी नजर आ रही है. पढ़ें पूरी खबर.

17. मालदा में 278 मतदाताओं को री-वेरिफिकेशन का नोटिस, नाराज लोगों ने चुनाव आयोग के खिलाफ की नारेबाजी

पश्चिम बंगाल में एसआईआर के बाद चुनाव आयोग ने मसौदा सूची जारी कर दी. सूची जारी करने के बाद मालदा जिले के एक ही गांव के 278 मतदाताओं को री-वेरिफिकेशन का नोटिस आया, तो लोग परेशान हो गये. इन्होंने बीएलओ, बीडीओ और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. आरोप लगाया कि बीजेपी के कहने पर चुनाव आयोग लोगों को परेशान कर रहा है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

18. बंगाल चुनाव से पहले कोलकाता में संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- हिंदू एकजुट हों, तो बदल जायेंगी परिस्थितियां

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 से पहले कोलकाता में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने बड़ा बयान दिया है. कहा है कि अगर हिंदू एकजुट हो जायें, तो बंगाल में परिस्थितियां बदलने में समय नहीं लगेगा. उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार से संबंधित एक सवाल के जवाब में कहा कि सरकार को इसका संज्ञान लेना चाहिए. मोहन भागवत ने बंगाल में राजनीतिक परिवर्तन पर क्या कहा, पढ़ें. पूरी खबर यहां पढ़ें.

19. Train Cancelled: 6 से अधिक यात्री ट्रेनें 22 दिसंबर से तीन दिनों तक रद्द, जानें क्या है कारण

दक्षिण पूर्वी रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत आने वाली 6 से अधिक यात्री ट्रेनें 22 दिसंबर से तीन दिनों तक रद्द रहेंगी. रेलवे ने रविवार को एक बयान में यह जानकारी दी. झारखंड में हाथियों की आवाजाही के कारण ये फैसला लिया गया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

20. स्मार्ट जॉब से करनी है मोटी कमाई, तो 12वीं के बाद करें ये 5 सर्टिफिकेट कोर्स

डिजिटल के विस्तार के साथ जॉब मार्केट में डिग्रियों से ज्यादा डिमांड स्किल्स की होने लगी है. ऐसे में 12वीं के बाद सर्टिफिकेट कोर्स करके मोटी सैलरी वाली जॉब पा सकते हैं. यहां ऐसे ही हाई सैलरी वाले 5 सर्टिफिकेट कोर्स के बारे में जानते हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola