Flights Cancelled In Delhi: दिल्ली में कोहरे का कहर, 110 उड़ानें रद्द, 370 से अधिक लेट
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 21 Dec 2025 9:30 PM
घने कोहरे के कारण उड़ानें रद्द, फोटो एक्स
Flights Cancelled In Delhi: दिल्ली में वायु प्रदूषण और घने कोहरे के कारण आम जनजीवन पर गहरा असर दिखने लगा है. कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो गई, जिससे रविवार को 100 से अधिक उड़ानें रद्द हो गईं और 350 से अधिक उड़ानों में विलंब हुआ.
Flights Cancelled In Delhi: दिल्ली हवाई अड्डे पर रविवार को कोहरे के कारण कम विजिबिलिटी के कारण कुल 110 उड़ानें रद्द कर दी गईं और 370 से अधिक उड़ानों में विलंब हुआ. हवाई अड्डे पर 59 आगमन और 51 प्रस्थान उड़ानें रद्द कर दी गईं. फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट ‘फ्लाइटरडार24 डॉट कॉम’ के अनुसार, 370 से अधिक उड़ानों में विलंब हुआ और हवाई अड्डे पर उड़ानों के प्रस्थान में औसतन लगभग 26 मिनट की देरी हुई. दिल्ली हवाई अड्डे के संचालक डीआईएएल ने शाम को एक पोस्ट में कहा कि परिचालन सुचारू रूप से जारी है.
दिल्ली से प्रतिदिन लगभग 1300 उड़ानों का होता है परिचालन
डीआईएएल इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) का संचालन करता है, जो देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है और आमतौर पर प्रतिदिन लगभग 1300 उड़ानों का परिचालन करता है. घने कोहरे के कारण पिछले कई दिन से दिल्ली और अन्य हवाई अड्डों पर उड़ान संचालन बाधित है.
सोमवार को मध्यम कोहरे का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने सोमवार को मध्यम कोहरे का पूर्वानुमान किया है. अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया.
ये भी पढ़ें: Train Cancelled: 6 से अधिक यात्री ट्रेनें 22 दिसंबर से तीन दिनों तक रद्द, जानें क्या है कारण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










