भाजपा नेता को फिल्मी अंदाज में धमकी, घर के सामने रखवाये सफेद फूल, धोती और अगरबत्ती

WB Crime News: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के एक नेता को जान से मारने की धमकी मिली है. धमकी फिल्मी स्टाइल में दी गयी है. सफेद फूल, सफेद धोती, अगरबत्ती और मिठाई का पैकेट भाजपा नेता के घर के बाहर टांग दिया गया. ये सामान हरे रंग की थैली में रखे गये थे.
खास बातें
WB Crime News| बीरभूम, मुकेश तिवारी : पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के एक नेता ने फिल्मी अंदाज में विरोधी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता को जान से मारने की धमकी दी है. मामला बीरभूम जिले के नानूर विधानसभा क्षेत्र के थुपसरा के कुरग्राम का है. कुमारग्राम 3 नंबर मंडल भाजपा अध्यक्ष रामकृष्ण मंडल को कथित तौर पर तृणमूल के गुंडों ने बुधवार सुबह सफेद फूल की माला, सफेद धोती, अगरबत्ती और मिठाई का एक पैकेट भेजा और जान से मारने की धमकी दी.
आतंकित हैं भाजपा नेता के परिजन
इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. भाजपा मंडल अध्यक्ष के परिवार में भय और आतंक का माहौल है. इस तरह की धमकी संभवतः पहले कभी किसी को नहीं मिली थी. जिला स्तर के भाजपा नेताओं ने घटना की तीव्र निंदा की है. कहा कि भाजपा छोड़कर तृणमूल ने शामिल होने के लिए कई दिनों से मंडल अध्यक्ष रामकृष्ण मंडल पर दबाव डाला जा रहा था.
टीएमसी में शामिल होने से इनकार करने पर मिली धमकी
भाजपा नेताओं ने कहा कि भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने तृणमूल के प्रस्ताव को मानने से इनकार कर दिया, तो सुबह उसके घर के सामने ये सामान रखकर इस बात का संकेत दिया कि अगर वह टीएमसी में शामिल नहीं हुए, तो जल्द ही उन पर सफेद फूल की माला चढ़ायी जायेगी. बताया कि भाजपा नेता के घर के दरवाजे पर रात के अंधेरे में सफेद खोयी, रजनीगंधा की सफेद माला, सफेद धोती, अगरबत्ती और मिठाई के पैकेट रख दिये थे. इसे देख परिवार के लोग भयभीत हो गये.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरे रंग के झोले में रखे थे फूल, धोती, अगरबत्ती और मिठाई
रामकृष्ण मंडल ने बताया कि रात के अंधेरे में तृणमूल के गुंडों ने उनके घर के मुख्य दरवाजे पर हरे रंग का एक झोला टांग दिया था. इस झोले में उपरोक्त सामान रखे थे. भाजपा नेता का कहना है कि तृणमूल कांग्रेस ने उन्हें इस तरह से धमकी देने की कोशिश की है, लेकिन वे इससे डरने वाले नहीं हैं.
WB Crime News: तृणमूल ने अपना ली है सीपीएम की राजनीति – भाजपा
मंडल भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सीपीएम की राजनीति अब तृणमूल कांग्रेस ने सीख ली है. नये-नये तरीके से लोगों को धमकी दी जा रही है. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तृणमूल कांग्रेस के गुंडे लोगों को धमकाने लगे हैं. हालांकि, स्थानीय तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने किसी को इस तरह से धमकी देने के आरोपों से इनकार किया है. स्थानीय थाने में इस मामले की शिकायत की गयी है. पुलिस भी मामले की जांच में जुट गयी है.
इसे भी पढ़ें
बंगाल की राजनीति में राम-कृष्ण की एंट्री, अमित शाह की मायापुर यात्रा के बाद TMC और BJP में छिड़ी जंग
असफल प्रेम संबंध को आपराधिक केस में नहीं बदला जा सकता, कलकत्ता हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी
भाजपा विधायक ने लगाया मछली वालों से वसूली का आरोप, पुलिस ने भेजा नोटिस, सियासत तेज
आम नहीं अब ड्रग का अड्डा बन रहा मालदा, बच्चे से महिला तक तस्कर गिरोह में शामिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










