देश के कई एयरपोर्ट पर सर्वर डाउन, यात्री परेशान

Updated:
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर सर्वर डाउन (File Photo)

Server Glitch : देश के कई एयरपोर्ट पर एयरलाइंस को चेक-इन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा. इससे यात्री परेशान नजर आए. हालांकि अब समस्या को ठीक कर दिया गया है.

विज्ञापन

Server Glitch : गुरुवार सुबह कई  एयरपोर्ट पर एयरलाइंस को चेक-इन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा. पीटीआई सूत्रों के अनुसार यह समस्या सॉफ्टवेयर में आई खराबी के कारण हुई, जो करीब 40 मिनट से अधिक समय तक चली. दिल्ली, मुंबई और अन्य हवाई अड्डों पर इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस, स्पाइसजेट और अकासा एयर की चेक-इन सिस्टम प्रभावित हुई. सॉफ्टवेयर खराबी के कारण चेक-इन सिस्टम सुबह लगभग 6.45 बजे से 7.28 बजे तक बंद रहा.

विज्ञापन

सूत्रों ने कहा कि समस्या को ठीक कर दिया गया है और सिस्टम अब सामान्य रूप से काम कर रहा है. हालांकि, इस समस्या के कारण एयरलाइंस के उड़ान में ज्यादा बाधा नहीं आई. एयरलाइंस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया.

यात्री नजर आए परेशान

सूत्रों के अनुसार समस्या 40 मिनट से अधिक समय तक रही. दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGIA) पर उड़ान में देरी के कारण यात्रियों में घबराहट देखने को मिली. इसी तरह की स्थिति देश के अन्य हवाई अड्डों पर भी देखने को मिली.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola