बंगाल चुनाव से पहले कोलकाता में संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- हिंदू एकजुट हों, तो बदल जायेंगी परिस्थितियां

कोलकाता में ‘शतायु संघ’ को संबोधित करते आरएसएस चीफ मोहन भागवत. फोटो : पीटीआई
RSS Centennial in Kolkata: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 से पहले कोलकाता में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने बड़ा बयान दिया है. कहा है कि अगर हिंदू एकजुट हो जायें, तो बंगाल में परिस्थितियां बदलने में समय नहीं लगेगा. उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार से संबंधित एक सवाल के जवाब में कहा कि सरकार को इसका संज्ञान लेना चाहिए. मोहन भागवत ने बंगाल में राजनीतिक परिवर्तन पर क्या कहा, पढ़ें.
Table of Contents
RSS Centennial in Kolkata: बंगाल चुनाव से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने बड़ा बयान दिया है. संघ प्रमुख ने कहा है कि अगर हिंदू एकजुट हो जायें, तो बंगाल में परिस्थितियां बदलने जायेंगी. उन्होंने कहा कि हिंदुओं को हिंदुओं की मदद करनी ही होगी. मोहन भागवत ने यह भी कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर जो अत्याचार हो रहे हैं, सरकार को उसका संज्ञान लेना चाहिए. बांग्लादेश के हिंदुओं की मदद करनी चाहिए.
कोलकाता के साइंस सिटी हॉल में संघ के 100 साल पर हुआ कार्यक्रम
आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने ये बातें रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के साइंस सिटी हॉल में आयोजित शतायु संघ (Centennial RSS) कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं. संघ प्रमुख ने एक सवाल के जवाब में कहा कि राजनीतिक परिवर्तन के बारे में सोचना आरएसएस का काम नहीं है.
सामाजिक परिवर्तन के लिए काम करता है संघ – मोहन भागवत
मोहन भागवत ने कहा कि संघ सामाजिक परिवर्तन के लिए काम करता है. आगे भी समाज परिवर्तन के लिए काम करता रहेगा. उन्होंने कहा कि बदला हुआ समाज उपयुक्त निर्णय लेगा, इसका उन्हें विश्वास है. उन्होंने कहा कि बदला हुआ समाज यानी मतदाता को क्या उपयुक्त लगता है और क्या नहीं, इसका निर्णय उसे लेना है. उन्होंने कहा कि मतदाता को जो उपयक्त लगे, उसे वो करना चाहिए.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
RSS Centennial in Kolkata: महानगरों में हो रहा ‘शतायु संघ’ का आयोजन
आरएसएस के शताब्दी समारोह के तहत कोलकाता, दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में शतायु संघ का आयोजन किया जा रहा है. आज कोलकाता में मोहन भागवत ने कहा कि आरएसएस का कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं है. संघ हिंदू समाज के कल्याण एवं संरक्षण के लिए कार्य करता है. उन्होंने जोर देकर कहा कि देश एक बार फिर ‘विश्वगुरु’ बनेगा और ‘समाज को इसके लिए तैयार करना संघ का कर्तव्य’ है.
इसे भी पढ़ें
भारत फिर ‘विश्वगुरु’ बनेगा, समाज को तैयार करना संघ का कर्तव्य : मोहन भागवत
Fact check: फैलाई जा रही है मोहन भागवत की प्रभात खबर के Logo वाली भ्रामक तस्वीर
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




