भारत फिर ‘विश्वगुरु’ बनेगा, समाज को तैयार करना संघ का कर्तव्य : मोहन भागवत
कोलकाता में संघ के 100 साल पर आयोजित कार्यक्रम ‘शतायु संघ’ कार्यक्रम में मोहन भागवत. फोटो : संघ के X अकाउंट से
RSS Chief Mohan Bhagwat in Bengal: मोहन भागवत के बयान को गलत संदर्भ में पेश करते हुए वायरल किये जाने के बाद संघ प्रमुख ने इस पर सार्वजनिक रूप से बयान दिया है. मोहन भागवत ने कहा है कि कुछ लोगों के दुष्प्रचार की वजह से संघ के बारे में ��ोगों के मन में गलत धारणा बनी है. उन्होंने साफ किया कि संघ का कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं है. वह हिंदू समाज के कल्याण एवं संरक्षण के लिए काम करता है. कहा कि देश एक बार फिर ‘विश्वगुरु’ बनेगा और ‘समाज को इसके लिए तैयार करना संघ का कर्तव्य’ है.
Table of Contents
RSS Chief Mohan Bhagwat in Bengal: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि ‘भ्रामक अभियानों’ के कारण समाज के एक वर्ग में संगठन को लेकर कुछ गलतफहमियां हैं. संघ प्रमुख भागवत ने रविवार को कोलकाता के ‘साइंस सिटी’ सभागार में आयोजित आरएसएस के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि संघ का कोई शत्रु नहीं है. हालांकि, कुछ ऐसे लोग हैं, जिनकी ‘संकीर्ण स्वार्थ की दुकानें’ संगठन के बढ़ने से बंद हो जायेंगी.
आरएसएस के बारे में किसी को कोई भी राय बनाने का अधिकार – भागवत
सर संघचालक ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को आरएसएस के बारे में कोई भी राय बनाने का अधिकार है, लेकिन वह राय वास्तविकता पर आधारित होनी चाहिए, न कि ‘विमर्शों और द्वितीयक स्रोतों से प्राप्त जानकारी’ पर. उन्होंने कहा कि लोगों के सामने वास्तविकता लाने के लिए देश के 4 शहरों में व्याख्यान और संवाद सत्र आयोजित किये गये हैं.
आरएसएस का कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं – मोहन भागवत
उन्होंने कहा कि आरएसएस का कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं है. संघ हिंदू समाज के कल्याण एवं संरक्षण के लिए कार्य करता है. मोहन भागवत ने जोर देकर कहा कि देश एक बार फिर ‘विश्वगुरु’ बनेगा और ‘समाज को इसके लिए तैयार करना संघ का कर्तव्य’ है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
RSS Chief Mohan Bhagwat in Bengal: भागवत के बयान को एडिट कर वायरल किया गया
शताब्दी समारोह के तहत आरएसएस कोलकाता, दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में ऐसे सत्र आयोजित कर रहा है. इसके पहले ‘प्रभात खबर’ के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रकाशित मोहन भागवत के एक बयान को एडिट करके गलत संदर्भ में सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया था.
इसे भी पढ़ें
Fact check: फैलाई जा रही है मोहन भागवत की प्रभात खबर के Logo वाली भ्रामक तस्वीर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए