Google Maps भी बताएगा कितना है आपके शहर का AQI, बस 3 स्टेप्स में तुरंत करें चेक
Published by : Ankit Anand Updated At : 21 Dec 2025 12:53 PM
Google Maps पर भी कर सकते हैं AQI चेक
Google Maps: उत्तर भारत में हवा की क्वालिटी लगातार खराब हो रही है, जिससे रोजमर्रा की यात्रा करना काफी मुश्किल हो गया है. सरकार हवा की सफाई के लिए काम कर रही है, लेकिन इसी बीच Google Maps का रियल‑टाइम एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) फीचर यूजर्स को प्रदूषण के लेवल के बारे में तुरंत जानकारी देता है. आइए जानते हैं कैसे.
Google Maps: आए दिन आप जरूर यह खबर सुन या देख रहे होंगे कि उत्तर भारत के कई हिस्सों में हवा की क्वालिटी दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है. ऐसे में रोज घर से घर निकल कर काम पर जाने वाले लोगों के लिए सांस लेना और गाड़ी चलाना दोनों ही मुश्किल हो गया है. सरकार भले ही AQI को कंट्रोल में रखने की कोशिश कर रही हो, लेकिन वहीं Google Maps आपको आपके आसपास के इलाकों का रियल-टाइम एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) चेक करने में मदद करता है.
अगर आप रोजाना कहीं आते-जाते हैं, तो घर से निकलने से पहले Google Maps पर एक बार AQI देख लेना बहुत जरूरी है. यह ऐप आपको ज्यादा प्रदूषित इलाकों के बारे में अलर्ट करता है, ताकि आप पहले से सावधानी बरत सकें. आइए आपको बताते हैं आप Google Maps पर आसानी से AQI कैसे चेक कर सकते हैं.
Google Maps पर AQI कैसे चेक करें?
पहला तरीका
- स्टेप 1: अपने Android फोन या iPhone में सबसे पहले Google Maps ऐप खोलें.
- स्टेप 2: ऊपर प्रोफाइल फोटो के नीचे आपको Layers का ऑप्शन दिखेगा, उस पर टैप करें.
- स्टेप 3: अब स्क्रीन पर कई सारे ऑप्शन खुल जाएंगे, उनमें से Air Quality वाला ऑप्शन को सेलेक्ट कर लें.
दूसरा तरीका
- स्टेप 1: Google Maps की होम स्क्रीन पर जाएं और नीचे बाईं और ‘Explore’ पर टैप करें.
- स्टेप 2: यहां आपको मौसम और AQI दिखाने वाला एक आइकन नजर आएगा. उस पर क्लिक करें.
- स्टेप 3: अब आपकी लोकेशन का टेम्परेचर दिखेगा और उसके नीचे ‘Air Quality’ का ऑप्शन मिलेगा.
- स्टेप 4: Air Quality पर टैप करते ही आपके आसपास की हवा की क्वालिटी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी.
Google Maps में लाल और हरे रंग का क्या मतलब होता है?
Google Maps में 0 से 500 तक का एक स्केल दिखता है, जिसमें हरा, पीला, नारंगी और लाल जैसे रंग नजर आते हैं. ये रंग आपके इलाके की हवा की क्वालिटी बताते हैं. अगर यह स्केल 0 से 100 के बीच है, तो हवा को काफी हद तक सेफ माना जाता है और स्क्रीन पर हरा रंग दिखता है. लेकिन अगर यह स्केल 500 के करीब पहुंच जाए और स्क्रीन पूरी तरह लाल दिखे, तो समझिए हवा बहुत खराब है और बाहर निकलने से पहले सावधानी बरतना जरूरी होता है.
यह भी पढ़ें: Google Maps में रंग-बिरंगी दिखने वाली लाइनों का मतलब जानते हैं आप? जान गए तो सफर हो जाएगा आसान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










