Google Maps में रंग-बिरंगी दिखने वाली लाइनों का मतलब जानते हैं आप? जान गए तो सफर हो जाएगा आसान

Published by : Ankit Anand Updated At : 16 May 2025 4:26 PM

विज्ञापन

Google Maps

Google Maps: जब भी आप गूगल मैप्स पर किसी रास्ते की जानकारी देखते हैं, तो उसमें कई तरह के रंग नजर आते हैं. अक्सर लोग सिर्फ लाल और हरे रंग के रास्तों का मतलब समझते हैं, लेकिन अन्य रंगों का अर्थ बहुतों को नहीं पता होता.

विज्ञापन

Google Maps: गूगल मैप्स किसी भी जगह तक पहुंचने के लिए सबसे बेहतरीन रास्ता दिखाने का एक शानदार जरिया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि गूगल मैप्स में अलग-अलग चीजों को खोजने में मदद के लिए रंगों का खास इस्तेमाल किया जाता है?

मैप्स में कई तरह के रंग होते हैं, जिससे यह समझना थोड़ा मुश्किल हो सकता है कि कौन-सा रंग किस चीज का संकेत दे रहा है. इसी उलझन को दूर करने के लिए गूगल ने अपने मैप्स को इस तरह से डिजाइन किया है कि हर रंग की एक अलग पहचान हो जिससे बिना ज्यादा खोजे ही आप जरूरी जानकारी हासिल कर सके. आइए जानते हैं. 

Google Maps में रंगों का मतलब

नीला रंग: अगर आप गूगल मैप्स पर नेविगेशन का इस्तेमाल कर रहे हैं और रास्ता नीला दिख रहा है, तो समझ लीजिए कि मार्ग पूरी तरह साफ है और ट्रैफिक का सामना नहीं करना पड़ेगा.

हरा रंग: यदि आप सिर्फ मैप देख रहे हैं (नेविगेट नहीं कर रहे हैं), तो हरा रंग यह संकेत देता है कि रास्ते में किसी तरह की ट्रैफिक देरी नहीं है.

पीला या नारंगी रंग: अगर किसी रूट पर पीला या नारंगी रंग नजर आए, तो इसका मतलब है कि रास्ते में कुछ ट्रैफिक जरूर है, लेकिन यह आपकी यात्रा में सिर्फ हल्की-सी देरी कर सकता है.

यह भी पढ़ें: WhatsApp पर आने वाले स्पैम कॉल और मैसेज से हो गए हैं परेशान? बस ऑन कर दें ये सेटिंग बन जाएगी बात

लाल रंग: गौर से देखने पर आपको मैप पर दो तरह के लाल रंग दिखाई देंगे सामान्य लाल और गहरा लाल. इनका अर्थ होता है ट्रैफिक की गंभीरता। जितना गहरा लाल रंग होगा, ट्रैफिक उतना ही ज्यादा मिलेगा.

भूरा रंग: ये रंग पहाड़ या ऊंचे इलाके दिखाता है. यदि आपको किसी जगह पर भूरा रंग दिख रहा है, तो समझिए कि वो इलाका पहाड़ी या ऊंचाई वाला है. ये जानकारी हाइकिंग या ट्रैकिंग करने वालों के लिए काफी मददगार साबित होता है. 

पर्पल रंग: जब आप किसी रास्ते का चयन करते हैं, तो कभी-कभी गूगल मैप्स पर्पल रंग में एक वैकल्पिक रास्ता दिखाता है. यह रास्ता अक्सर थोड़ा लंबा या ट्रैफिक से प्रभावित हो सकता है.

इन रंगों को समझना क्यों जरूरी

कई लोग गूगल मैप्स तो इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उसमें दिख रहे रंगों का मतलब नहीं जानते. यही वजह है कि वे अक्सर गलत रास्ते या ट्रैफिक में फंस जाते हैं. अगर इन रंगों की पहचान हो जाए, तो आप न सिर्फ अपना समय बचा सकते हैं, बल्कि सफर भी ज्यादा आरामदायक बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Laptop Tips: लैपटॉप के फैन से आ रही है तेज आवाज? घर बैठे इन टिप्स की मदद से करें ठीक

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola