ePaper

Genghis Khan : क्या वहशी था चंगेज खान, फिर कैसे उसने विश्व में सबसे बड़ा साम्राज्य खड़ा किया?

Updated at : 20 Dec 2025 3:21 PM (IST)
विज्ञापन
Genghis Khan

चंगेज खान

Genghis Khan : चंगेज खान, इस नाम की जब भी चर्चा होती है, तो एक बेहद ही क्रूर व्यक्ति का चेहरा जेहन में उभरता है. यह व्यक्ति कितना क्रूर होगा, इसे ऐसे समझा जा सकता है कि उसकी एक भी तस्वीर उसके जीवित रहते नहीं बनाई गई थी. चंगेज खान के नाम से यह गलतफहमी होती है कि वो एक मुसलमान शासक था, जबकि सच्चाई यह है कि वह एक मंगोल था. चंगेज खान एक उपाधि थी, जिसका अर्थ होता है सर्वोच्च सत्ता.

विज्ञापन

Genghis Khan : चंगेज खान, यह नाम इतिहास में काफी चर्चित रहा है. उसके बारे में कई कथाएं प्रचलित हैं, जो उसे एक भयंकर शासक बनाती हैं. यहां सवाल यह है कि अगर चंगेज खान इतना खतरनाक था, तो फिर उसने कैसे विश्व में इतना बड़ा साम्राज्य खड़ा किया, जिसे जुड़े हुए भू–भाग में सबसे बड़ा माना जाता है? उसने अपनी शासन व्यवस्था में कई ऐसी चीजें शामिल की, जो बहुत अच्छी और भविष्य को ध्यान में रखकर बनाई गई थीं.

कौन था चंगेज खान?

चंगेज खान एक मंगोल शासक था. मंगोल लोग मध्यएशिया में रहते थे और आज के मंगोलिया देश जिसकी सीमा चीन और रूस से लगती है, वहीं उनका निवास स्थान था. मंगोल जहां रहते थे वह मरुस्थल था, इसलिए उनका जीवन कठिन था. चंगेज खान का जन्म 1155 से 1167 के बीच हुआ माना जाता है. उसके पिता एक मंगोल सरदार थे. चंगेज खान के पिता मंगोलों के सरदार थे. चंगेज खान का बचपन का नाम तेमुजिन था. जब चंगेज खान मात्र 8 साल का था उसी वक्त उसके पिता की मौत हो गई, जिसके बाद उनके परिवार को कबीले से निकाल दिया गया था, जिसकी वजह से चंगेज खान की मां के लिए यह बहुत कठिन हो गया था कि वह कैसे अपने बच्चों का लालन– पालन करे.

Genghis-Khan
क्या वहशी था चंगेज खान

चंगेज खान महत्वकांक्षी था और अपने पिता की विरासत को वापस लेने के लिए उसने मंगोलों के कबीलों को एकजुट करना शुरू किया और अपना प्रभाव बनाने के लिए उसने 10–12 साल की उम्र में ही अपने सौतेले बड़े भाई का खून कर दिया था. चंगेज खान को दुश्मन कबीलों का गुलाम बनकर भी रहना पड़ा. उसने संघर्ष के दिनों में जीवटता सीखी और बहुत हिम्मत दिखाई. चंगेज खान को कुत्तों से बहुत डर लगता था, वह कुत्तों के डर से रोने लगता था, लेकिन संघर्ष करते–करते वह जब शासक बना, तो उसने अपने दुश्मनों को रूलाया और हर डर के ऊपर जीत हासिल कर ली.

क्या चंगेज खान सिर्फ एक क्रूर शासक था?

चंगेज खान के बारे में आम आदमी की राय यह है कि वह एक बेहद क्रूर व्यक्ति था, जिसने अपने दुश्मनों को क्रूरता के साथ हराया, उनकी औरतों के साथ दुर्व्यवहार किया और अपने हरम में महिलाओं की संख्या बढ़ाई, जहां वह उनके साथ अमानवीय व्यवहार करता था. लेकिन GENGHIS KHAN and the Making of the Modern World किताब के लेखक JACK WEATHERFORD इसे सच नहीं मानते हैं. वह कहते हैं कि बेशक चंगेज खाधन एक क्रूर व्यक्ति था, लेकिन वह अपने दुश्मनों के लिए क्रूर था. उसने अपने लोगों के लिए शासन की कई ऐसी व्यवस्थाएं बनाई, जो उस समय से काफी आगे थीं. चंगेज खान ने मंगोल कबीलों का एकीकरण किया, उनके साम्राज्य का विस्तार किया और चीन से यूरोप तक मंगोलों की राज्य का विस्तार किया. चंगेज खान ने कई नई व्यवस्थाएं बनाईं, जैसे उसने योग्यता के आधार पर पद दिया. टैक्स प्रणाली विकसित की और सिल्क वे को सुरक्षित करके व्यापार को आसान बनाया.

विभिन्न विषयों पर एक्सप्लेनर और विशेष आलेख पढ़ने के लिए क्लिक करें

क्या महिलाओं के प्रति काफी वहशी था चंगेज खान?

इतिहास में अगर झांक कर देखें तो महिलाओं को हर सभ्यता में युद्ध के बाद लूट की वस्तु के तौर पर देखा जाता था, जिनकी अपनी कोई इच्छा नहीं होती थी और ना ही उनका मान–सम्मान होता था. जब कोई राज्य चंगेज खान के सामने हथियार डाल देता था, वहां से लड़कियों को उठाया जाता था और फिर चंगेज खान के खाते में सुंदर और कुलीन महिलाओं को डाला जाता था, बाकी औरतों को आपस में बांट लिया जाता था. वो औरतें चंगेज खान की पत्नी, उपपत्नी और रखैल बनती थी, निश्चित तौर पर उनका उपयोग उसी तरह होता होगा जिसे अपराध की श्रेणी में रखा गया है.

ये भी पढ़ें : Mughal Harem Stories : बादशाह पर प्रभाव के लिए रानियां दूसरी औरतों का कराती थीं अबॉर्शन; फैलाती थीं ये झूठी खबर

Mughal Harem Stories : जहांगीर की 300 बीवियों को पछाड़कर नूरजहां बनी थी उसके दिल की मल्लिका?

Mughal Harem Stories : अकबर को थी शराब और अफीम की लत, कॉकटेल का शौकीन था जहांगीर

विज्ञापन
Rajneesh Anand

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola