Laptop Tips: लैपटॉप के फैन से आ रही है तेज आवाज? घर बैठे इन टिप्स की मदद से करें ठीक
Published by : Ankit Anand Updated At : 16 May 2025 1:30 PM
Laptop Noise problem
Laptop Tips: अगर आपके लैपटॉप के फैन से तेज आवाज आ रही है और यह आपको परेशान कर रहा है, तो अब चिंता करने की ज़रूरत नहीं है. इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कुछ आसान उपाय अपनाने होंगे.
Laptop Tips: आपने कई बार नोटिस किया होगा कि लैपटॉप का फैन अजीब आवाज करने लगता है. यह जरूरी नहीं कि लैपटॉप पुराना हो या उसमें कोई बड़ी खराबी आ गई हो, यह समस्या किसी भी समय सामने आ सकती है. अगर आपके लैपटॉप में भी ऐसी ही दिक्कत आ रही है, तो इसे नजरअंदाज करना ठीक नहीं होगा. अच्छी बात यह है कि इस परेशानी को दूर करने के लिए आपको किसी टेक्नीशियन के पास जाने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप घर पर ही इसे ठीक कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि लैपटॉप फैन की आवाज को कैसे कम किया जा सकता है.
क्यों आती है लैपटॉप से आवाज
अगर आपके लैपटॉप में से किसी तरह की घरघराहट या घिसटने की आवाज आ रही है, तो इसके पीछे दो कारण हो सकते हैं. लैपटॉप के ओवरहिट की वजह से ऐसी समस्या हो सकता है. इसके अलावा, यदि अंदर लगा फैन टूट जाए, तो भी यह आवाज करने लगती है.
यह भी पढ़ें: Airtel का ‘Fraud Detection Solution’, अब यूजर्स को स्पैम कॉल्स और SMS से मिलेगी छुट्टी
Laptop Tips: लैपटॉप के फैन की दिक्कत को कैसे ठीक करें?
- अगर आपके लैपटॉप का फैन सही से काम नहीं कर रहा है, तो सबसे पहले उसे किसी सख्त और समतल सतह पर रखें. इसके बाद, एयर वेंट्स (हवा के रास्ते) को अच्छे से साफ करें ताकि धूल हट जाए.
- लैपटॉप में बैकग्राउंड में चल रहे गैर-जरूरी प्रोग्राम्स को बंद कर दें. बैकग्राउंड प्रोग्राम को बंद करने के लिए आपको Ctrl + Alt + Delete वाले की को प्रेस करना है. इसके बाद राइट क्लिक करके उस प्रोग्राम को बंद कर दें, जिसे आप क्लोज करना चाहते हैं. अंत में एंड टास्क पर क्लिक कर दें.
- यदि सिस्टम में वायरस या मैलवेयर हैं, तो उन्हें एंटीवायरस की मदद से हटाएं.
- इस तरह की समस्या से छुटकारा पाने के लिए, आप SMC (System Management Controller) और PRAM (Parameter RAM) को रीसेट कर सकते हैं.
- अगर आपका लैपटॉप ज्यादा गरम होता है, तो आपको कूलिंग पैड का इस्तेमाल करना चाहिए. ये पैड अतिरिक्त फैन से लैस होते हैं जो लैपटॉप को ठंडा रखने में मदद करते हैं.
- आखिर में, यह चेक करें कि आपके लैपटॉप के सभी ड्राइवर्स अपडेटेड हों.
यह भी पढ़ें: UPI से अब गलती से भी गलत खाते में नहीं ट्रांसफर होगा पैसा, जानिए कैसे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










