नव साल पर केक-बिस्किट नहीं, घर पर बनाएं 10 मिनट में Chocolate Nut Truffles, स्वाद ऐसा कि हर कोई रेसिपी पूछेंगे

Published by : Sameer Oraon Updated At : 28 Dec 2025 9:31 PM

विज्ञापन

चॉकलेट-नट्स ट्रफल्स, Pic Credit- Chatgpt

नव वर्ष 2026 के मौके पर घर पर ही 10 मिनट में स्वादिष्ट Chocolate Nut Truffles बनाएं. यह मिठाई हर उम्र के लोगों को पसंद आएगी और पारंपरिक केक-बिस्किट से हटकर न्यू ईयर जश्न को और खास बना देगी.

विज्ञापन

Chocolate Nut Truffles, New Year 2026 : नए साल के मौके पर सभी लोगों के घर में कुछ न कुछ पकवान तो बनता ही है. लेकिन इस स्पेशल अवसर पर कुछ मीठा अगर न हो तो जश्न अधूरा रह जाता है. क्योंकि जब भी मेहमान आते हैं लोग सबसे पहले उनका स्वागत मीठे से करते हैं. लेकिन नव वर्ष में केक और बिस्किट तक ही सीमित हो जाएं तो यह भी बोरिंग लगता है. ऐसे में अगर आप घर पर ही कुछ यूनिक, स्वादिष्ट और जल्दी बनने वाली मिठाई तैयार करना चाहते हैं, तो Chocolate Nut Truffles आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हैं. खास बात यह है कि मिठाई बनाने में मात्र 10 से मिनट का समय लगेगा, साथ ही हर उम्र के लोगों को पसंद भी आएगा.

चॉकलेट-नट्स ट्रफल्स बनाने की जरूरी सामग्री

  • डार्क चॉकलेट- 200 ग्राम
  • मलाई या क्रीम- 50 ग्राम
  • कटे हुए ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम, पिस्ता)- 50 ग्राम
  • इलायची पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच
  • कोको पाउडर या ग्राउंड ड्राई फ्रूट्स (कोटिंग के लिए)

Also Read: Rice Flour Spring Roll Recipe: बिना मैदे के स्प्रिंग रोल स्वाद भी, सेहत भी, जानिए आसान रेसिपी

चॉकलेट-नट्स ट्रफल्स बनाने की आसान विधि

  • सबसे पहले डार्क चॉकलेट को छोटे टुकड़ों में काट लें और माइक्रोवेव या डबल बॉयलर में हल्का गर्म करके पिघलाएं.
  • पिघली हुई चॉकलेट में क्रीम डालकर अच्छी तरह मिला लें ताकि मिश्रण स्मूथ और मलाईदार हो जाए.
  • अब इसका स्वाद बढ़ाने के लिए कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर डालें और हल्के हाथ से मिलाएं. यह ट्रफल्स को क्रंची और स्वादिष्ट बनाता है.
  • अब मिक्सचर को थोड़ा ठंडा होने दें. फिर हाथ की मदद से छोटे-छोटे गोल बॉल्स बनाएं.
  • बॉल्स को कोको पाउडर या ग्राउंड ड्राई फ्रूट्स में रोल करें. यह उन्हें सुंदर लुक और अतिरिक्त फ्लेवर देता है.
  • ट्रफल्स को फ्रिज में 5-10 मिनट के लिए सेट करें. इसके बाद आप इन्हें पार्टी प्लेट में सजाकर न्यू ईयर 2026 का स्वागत कर सकते हैं.

Also Read: Rava Nariyal Laddu: नए साल में मीठे में तैयार करना है कुछ खास, तो ट्राई करें रवा नारियल के लड्डू

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola