Bokaro: रेलवे स्टेशन परिसर के ऑटो स्टैंड में गोली मारकर युवक की हत्या, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

Published by : AmleshNandan Sinha Updated At : 22 Feb 2026 10:38 PM

विज्ञापन

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस.

Bokaro: रेलवे स्टेशन के ऑटो स्टैंड में रविवार की रात गोली मारकर सचिन यादव नामक युवक की हत्या कर दी गई. हत्या का आरोपी भोला मौके से फरार हो गया है. दोनों के बीच आपसी रंजिश की बात बताई जा रही है.

विज्ञापन

Bokaro: बोकारो रेलवे स्टेशन परिसर स्थित ऑटो स्टैंड रविवार की रात उस समय गोलियों की आवाज से दहल उठा, जब कुर्मीडीह निवासी सचिन यादव (26 वर्ष) को सरेआम गोली मार दी गयी. सीने में दो गोलियां लगने से सचिन की मौके पर ही मौत हो गयी. वारदात को अंजाम देने का आरोप भोला (28 वर्ष) नामक युवक पर लगा है. वह घटना के बाद फरार हो गया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्टेशन परिसर में मौजूद सचिन और भोला के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और भोला ने देसी कट्टा निकाल कर ताबड़तोड़ दो फायर कर दिये. दोनों गोलियां सचिन के सीने में लगीं. गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा और ऑटो स्टैंड में अफरा-तफरी मच गयी.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

सूचना मिलते ही जीआरपी थाना प्रभारी शंकर कुमार और बालीडीह थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल बोकारो जनरल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में मृतक के परिजन और परिचितों की भीड़ जुट गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. कुछ देर के लिए अस्पताल परिसर में हंगामे की स्थिति बन गई. हालात को संभालने के लिए सिटी डीएसपी आलोक रंजन, सेक्टर-4 इंस्पेक्टर संजय कुमार, बीएस सिटी इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास और सेक्टर-6 इंस्पेक्टर संगीता कुमारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया.

एक हफ्ते पहले दोनों के बीच हुआ था झगड़ा

बताया जाता है कि भोला और सचिन के बीच एक सप्ताह पहले भी किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी. उसी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. पुलिस के अनुसार आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है और पूर्व में भी एक मामले में जेल जा चुका है. जीआरपी थाना प्रभारी शंकर कुमार ने पूरे मामले पर कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. आरोपी की जल्द गिरफ्तारी होगी.

ये भी पढ़ें…

बैलेट बॉक्स लेकर बूथों पर रवाना हुए पोलिंग एजेंट, वोटरों से बिना किसी भय के वोट देने की अपील

Deoghar: कुमैठा डिस्पैच सेंटर से रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां, सोमवार को मतदान

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola