कसमार में एसआईआर दावों की जांच, दस्तावेज लेकर पहुंचे मतदाता; नो मैपिंग को नोटिस

Updated:
विज्ञापन

एसआइआर के काम के लिए मंजूरा में मौजूद सीओ और अन्य लोग

बोकारो के कसमार में एसआइआर 2026 के तहत नो मैपिंग मतदाताओं के दस्तावेजों का सत्यापन शुरू हुआ। अधिकारियों की मौजूदगी में दावों की जांच और स्वीकृति की गई।

विज्ञापन

कसमार प्रखंड के मंजूरा एवं दांतू पंचायत सचिवालयों में सोमवार को एसआइआर 2026 के तहत नो मैपिंग मतदाताओं के दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया आयोजित की गयी. जिन मतदाताओं के नाम को लेकर नोटिस जारी किया गया था, उन्होंने निर्धारित दस्तावेज प्रस्तुत कर अपने दावों के समर्थन में जानकारी उपलब्ध करायी.

आपके शहर में

विज्ञापन

सत्यापन के साथ स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी

मंजूरा पंचायत सचिवालय के सभागार में सीओ नरेंद्र कुमार सिंह की मौजूदगी में मतदाताओं के दस्तावेजों की जांच की गयी. दस्तावेजों के सत्यापन के बाद पात्र पाये गये मतदाताओं के दावों की स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी की गयी.

एस.आई.आर. की परिवर्तित समय-सारणी
एस.आई.आर. की परिवर्तित समय-सारणी

उधर, दांतू पंचायत सचिवालय में बीडीओ नम्रता जोशी की उपस्थिति में नो मैपिंग मतदाताओं के दस्तावेजों की जांच की गयी. अधिकारियों ने बताया कि एसआइआर के तहत जारी नोटिस के आलोक में मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का अवसर दिया जा रहा है। दस्तावेजों की नियमानुसार जांच के बाद ही दावों पर आगे की प्रक्रिया की जा रही है.

नो मैपिंग मतदाताओं को होगा नोटिस जारी

सीओ नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एसआइआर 2026 के तहत नो मैपिंग मतदाताओं को नोटिस जारी कर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा गया है. प्राप्त दस्तावेजों का नियमानुसार सत्यापन किया जा रहा है. सत्यापन में दस्तावेज सही पाए जाने पर संबंधित मतदाताओं के दावों की स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

मंजूरा में प्रधान सहायक मनोज दास, अंचल निरीक्षक प्रवीण कुमार, राजस्व कर्मचारी जमील अंसारी, लेबर इंस्पेक्टर विजय कुमार समेत अन्य कर्मी मौजूद थे. दांतू पंचायत सचिवालय में भी संबंधित कर्मी एवं मतदाता मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola