बैलेट बॉक्स लेकर बूथों पर रवाना हुए पोलिंग एजेंट, वोटरों से बिना किसी भय के वोट देने की अपील

Updated:
विज्ञापन

अपने बूथों की ओर रवाना होते पोलिंग एजेंट

Khunti: झारखंड के सभी जिलों में नगर निकाय चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है. पोलिंग एजेंट को मत पेटी के साथ उनके बूथों की ओर रवाना कर दिया गया है. मतदान सुबह 7 बजे से शाम पांच बजे तक होगी.

विज्ञापन

Khunti: नगर पालिका (आम) चुनाव 2026 के लिए 23 फरवरी को खूंटी नगर पंचायत क्षेत्र में होने वाले मतदान को लेकर कुल 19 वार्डों के अंतर्गत 30 मतदान केंद्रों के लिए रविवार को बिरसा कॉलेज खूंटी परिसर से मतदान कर्मियों को मतपेटी, अपॉइंटमेंट लेटर सहित सभी आवश्यक मतदान सामग्री का वितरण कर उन्हें अपने-अपने बूथों पर रवाना किया गया. इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आर रॉनिटा और पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो द्वारा मतदान दलों और पुलिस कर्मियों को संयुक्त रूप से जॉइंट ब्रीफिंग दी गई. उन्होंने सभी मतदान कर्मियों को राज्य निर्वाचन आयोग की मार्गदर्शिका का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करते हुए ससमय मतदान प्रारंभ एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का निर्देश दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

पोलिंग एजेंट को दी गई जरूरी ट्रेनिंग

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न हो. मतदान केंद्रों पर भीड़ प्रबंधन सुव्यवस्थित रखने, प्रत्येक दो घंटे पर रिपोर्टिंग करने, महिला एवं बुजुर्ग मतदाताओं को प्राथमिकता देने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए. साथ ही मतदान कर्मियों को वोटिंग कंपार्टमेंट में अनावश्यक प्रवेश नहीं करने, निर्धारित समय पर मतदान संपन्न कराने और मतदान उपरांत मतपेटिका की विधिवत सीलिंग कर उसे सुरक्षित रूप से रिसीविंग सेंटर में जमा कराने के निर्देश दिए गए.

सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग

उल्लेखनीय है कि 23 फरवरी 2026 को सुबह 7 बजे से संध्या 5 बजे तक मतदान होगा, जबकि 27 फरवरी 2026 को मतगणना की तिथि निर्धारित है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने नगर पंचायत क्षेत्र के सभी योग्य मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर बिना किसी प्रलोभन एवं भय के निष्पक्ष मतदान अवश्य करें. सफल एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने को लेकर सभी मतदान कर्मियों एवं संबंधित अधिकारियों को उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा शुभकामनाएं देते हुए निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया.

इस दौरान उप विकास आयुक्त, परियोजना निदेशक आईटीडीए, अपर समाहर्ता, सामान्य प्रेक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, नजारत उप समाहर्ता, सभी आरओ, सभी एआरओ सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें…

बोकारो निकाय चुनाव 2026: चास और फुसरो में वोटिंग कल, 201 बूथों पर होगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

कागजों वाली पोस्टिंग का खेल खत्म: हजारीबाग के 1800 स्कूलों में होगा बड़ा फेरबदल, जानें नया शिक्षा फॉर्मूला

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola