बम्हनी के ग्यारह महादेव मंदिर में गूंजे हर-हर महादेव, विधि-विधान से हुई नंदी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा

Updated:
विज्ञापन

कलश यात्रा में शामिल महिलाएं | Prabhat Khabar Network

खूंटी के मुरहू स्थित प्राचीन ग्यारह महादेव मंदिर में नंदी जी महाराज की प्रतिमा की विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा की गई। श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन

खूंटी: मुरहू के अति प्राचीन ग्यारह महादेव बम्हनी स्थित शिव मंदिर में रविवार को विधि-विधान के साथ नंदी जी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा कर प्रतिमा स्थापित की गयी. इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

ग्यारह महादेव के शिवलिंग स्थापित

बताया गया कि शिवालय में ग्यारह महादेव के शिवलिंग स्थापित हैं. हालांकि वर्तमान में यहां एक ही मंदिर भवन मौजूद है और उसमें नंदी जी महाराज की प्रतिमा नहीं थी. ग्रामीणों और आसपास के सनातन धर्मावलंबियों ने नंदी जी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया.

बनई नदी से निकली कलश यात्रा

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर महिलाओं ने बनई नदी से कलश में जल भरकर भव्य शोभायात्रा निकाली. इसके बाद पंडितों और ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. पंडितों ने मंत्रोच्चार के बीच नंदी जी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा कर प्रतिमा स्थापित की. श्रद्धालुओं ने नंदी जी महाराज का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की.

ये भी पढ़ें: Jharkhand SIR: आज से सुनवाई शुरू, नोटिस मिलने पर क्या करें? जानें जरूरी दस्तावेज और पूरा नियम

श्रद्धालुओं के बीच वृहद प्रसाद का वितरण

पूजा-अर्चना संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं के बीच वृहद प्रसाद का वितरण किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय प्रकाश सिंह, सुमित्रा देवी, फूल कुमार सिंह, अमर सिंह, परशुराम सिंह, देवेंद्र सिंह, जोगो सिंह, गोपाल सिंह, चंद्र महतो, अशोक महतो, ननकु नायक, भोऊसा नायक, कैलाश सिंह, ध्रुवेन्द्र भास्कर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने योगदान दिया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola