25 साल पहले पांच लोगों ने शुरू की थी यात्रा, अब हजारों कांवरियों का बन गया कारवां

Updated:
विज्ञापन

जुरदाग में कावंरियों ने किया जलपान

बाबा आम्रेश्वर धाम की कावंर यात्रा, जो 25-30 साल पहले सिर्फ पांच लोगों ने शुरू की थी, अब हजारों श्रद्धालुओं का कारवां बन चुकी है. स्थानीय लोगों द्वारा रास्ते में कावंरियों की सेवा की जा रही है.

विज्ञापन

कर्रा से सगीर अहमद की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

कर्रा. सावन के पावन अवसर पर गुमला जिले के भरनो प्रखंड से बाबा आम्रेश्वर धाम जा रहे कांवरियों का जत्था रविवार को जुरदाग पहुंचा. जहां कावंरियों का स्वागत किया गया.

नाश्ता और जलपान की कराई व्यवस्था

जेएमएम खूंटी जिला उपाध्यक्ष राहुल केशरी ने कांवरियों के लिए नाश्ता और जलपान की व्यवस्था कराई. कांवरियों ने जुरदाग में रुककर नाश्ता किया और इसके बाद पैदल आमरेश्वर धाम के लिए रवाना हुए.

25-30 साल पहले पांच सदस्यों ने शुरू की थी यात्रा

कावंरियों ने बताया कि करीब 25-30 वर्ष पूर्व भरनो प्रखंड के पांच सदस्यों ने कांवर यात्रा की शुरुआत की थी, जो अब वृहद रूप ले चुकी है. वर्तमान में भरनो प्रखंड के विभिन्न गांवों से हजारों श्रद्धालु पैदल बाबा आम्रेश्वर धाम पहुंचते हैं.

रास्ते में जगह-जगह हो रही कांवरियों की सेवा

यात्रा मार्ग में जगह-जगह स्थानीय लोगों द्वारा कांवरियों का स्वागत और सेवा की जाती है. शनिवार की रात कांवरियों का जत्था कर्रा नगर भवन में ठहरा था. रविवार सुबह वहां से पैदल यात्रा शुरू हुई.

‘कांवरियों की सेवा करना सौभाग्य की बात’

राहुल केशरी ने कहा कि कांवरियों की सेवा करना सौभाग्य की बात है. उन्होंने सभी श्रद्धालुओं की सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की. स्थानीय लोगों ने भी सेवा कार्य में सहयोग किया.

सोमवार को करेंगे बाबा आम्रेश्वर धाम में जलाभिषेक

कांवरिया सोमवार सुबह बाबा आम्रेश्वर धाम में जलाभिषेक करेंगे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola