श्री सर्वेश्वरी समूह का पर्यावरण संरक्षण संकल्प, खूंटी में 237 पौधे रोपकर ग्रामीणों को किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन

खूंटी में पौधा रोपण करते श्री सर्वेश्वरी समूह के लोग

श्री सर्वेश्वरी समूह (शाखा रांची) ने खूंटी के सुवारी जलटनडा में 'सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान-2026' के चौथे चरण का सफल आयोजन किया. इस अभियान के तहत 237 फलदार और छायादार पौधों का वितरण व रोपण किया गया, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीणों को जागरूक करना था.

विज्ञापन

खूंटी: श्री सर्वेश्वरी समूह (शाखा रांची) द्वारा रविवार, 23 अगस्त को 'सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान-2026' के चौथे चरण का सफल आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम खूंटी जिले के कर्रा ब्लॉक व थाना अंतर्गत ग्राम सुवारी जलटनडा (पंचायत लरता) में आयोजित हुआ, जहां समूह के सदस्यों ने ग्रामीणों के सहयोग से कुल 237 फलदार और छायादार पौधों का वितरण एवं रोपण किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

हनुमान मंदिर में आरती-पूजन और विद्यालय परिसर में पौधा रोपण

अभियान की शुरुआत राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सुवारी जलटनडा के परिसर एवं स्थानीय निवासी सुभाष सिंह की बाड़ी में 16 पौधे रोपकर की गई. इसके बाद सुवारी जलटनडा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आरती-पूजन के साथ दीपदान संपन्न हुआ. रोपे गए पौधों में आम, अमरूद, कटहल, शीशम, सागवान, अर्जुन, आंवला और जामुन जैसी विभिन्न प्रजातियों के पौधे शामिल थे.

ये भी पढ़ें: 'अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, 90 दिनों में दाखिल करें चार्जशीट', रांची SSP ने अफसरों को चेताया

लघु गोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याणकारी कार्यों पर चर्चा

मंदिर परिसर के समीप आयोजित एक लघु गोष्ठी के दौरान श्री सर्वेश्वरी समूह के प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को समूह द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न सामाजिक व जनकल्याणकारी अभियानों की जानकारी दी. वक्ताओं ने पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण पर पड़ रहे दुष्प्रभावों के प्रति चिंता व्यक्त की और ग्रामीणों को वृक्षों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया. गोष्ठी के उपरांत सुवारी जलटनडा, लुद्रू और बुड़का गांव से आए ग्रामीणों के बीच 221 पौधों का वितरण किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मानंद सिंह, सुभाष सिंह, कुमारी मुनि सिंह, बड़ाई प्रधान, अजय सिंह, चंदा प्रधान, भुनेश्वर सिंह और महेंद्र सिंह का विशेष योगदान रहा. वहीं, रांची शाखा से राधेश्याम सिंह, हेमंत नाथ शाहदेव, आनंद सिंह, सुनील साहू, पवन कुमार, आदित्य नाथ शाहदेव, सुनील सिंह, रोहित सिंह और बद्रीनाथ शाहदेव सहित लगभग 25 श्रद्धालु-सदस्य उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: छिंदा नदी से निकली कलशयात्रा, शिव मंदिर पहुंचते ही गूंजे जयकारे; सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola