रांची का पहाड़ी मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर, बंद रहेंगे ये 5 रास्ते, जान लें पार्किंग का नया रूट चार्ट

Updated:
विज्ञापन

रांची के पहाड़ी मंदिर का मुख्य द्वार

रांची के पहाड़ी मंदिर में सावन की अंतिम सोमवारी और श्रावणी पूर्णिमा को लेकर विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ प्रबंधन के लिए पार्किंग स्थलों और मार्गों में बदलाव किए गए हैं।

विज्ञापन

रांची से राजेश कुमार की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

रांची : सावन की अंतिम सोमवारी को देखते हुए रांची के पहाड़ी मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के साथ-साथ ट्रैफिक से निबटने के लिए पुख्ता इंतजाम किये गए हैं. रांची जिला पुलिस की ओर से पहाड़ी बाबा मंदिर में भीड़ नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को बहाल रखने के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. इस दौरान महिला और पुरुष दोनों पुलिसकर्मी रहेंगे. चिन्हित स्थानों पर बैरिकेडिंग की गयी है. वहीं, श्रावणी पूर्णिमा (28 अगस्त) को देखते हुए भी विशेष सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बहाल किया गया है. श्रद्धालुओं की सुविधा और शहर में जाम से निपटने के लिए प्रमुख मार्गों पर वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा. उनकी सुविधा के लिए कई वैकल्पिक पार्किंग स्थल बनाये गये हैं. मंदिर के चारों ओर वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी. ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर अन्य व्यस्त मार्गों पर भी कुछ समय के लिए रूट डायवर्ट या वाहनों का परिचालन बंद किया जा सकता है. ट्रैफिक पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की है कि पहाड़ी मंदिर के निकट अपने दो पहिया या चार पहिया वाहनों को खड़ा न करें और हमेशा चिन्हित पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़ा करें.

पार्किंग की विशेष व्यवस्था

बिरला मैदान पार्किंग: कटहल मोड़, तिलता चौक, रातू और पिस्का मोड़ की तरफ से आने वाले वाहन बिरला मैदान पार्किंग में खड़े कर सकेंगे.

बानो मंजिल रोड मैदान पार्किंग : धुर्वा, तुपुदाना, बिरसा चौक, हिनू, डोरंडा, मेन रोड, रेडियम चौक, लालपुर, कांटाटोली, हरमू और अरगोड़ा से आने वाले वाहनों के लिए बानो मंजिल रोड स्थित मैदान में पार्किंग की व्यवस्था है.

रांची यूनिवर्सिटी फुटबॉल मैदान (मोरहाबादी): कांके, पिठोरिया, बूटी मोड़, रिम्स, करमटोली, कांटाटोली और लालपुर की ओर से आने वाले वाहन मोरहाबादी स्थित यूनिवर्सिटी फुटबॉल मैदान में पार्क होंगे.

ये भी पढ़ें: दाखिल-खारिज के नाम पर आम जनता पस्त, 12.69 लाख आवेदन खारिज, निबटारे में लग रहे औसतन 66 दिन

इन रास्तों पर वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पहाड़ी मंदिर की ओर जाने वाले प्रमुख रास्तों पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूरी तरह से वर्जित रहेगा. यहां देखें पूरा रूट चार्ट.

  • शनि मंदिर से पहाड़ी मंदिर जाने वाला मार्ग.
  • दुर्गा मंदिर से पहाड़ी मंदिर जाने वाला मार्ग.
  • मीनाक्षी गली से पहाड़ी मंदिर की ओर जाने वाला रास्ता.
  • गौशाला कटिंग से पहाड़ी मंदिर जाने वाला मार्ग.
  • बालाजी मंदिर से पहाड़ी मंदिर जाने वाला रास्ता.

ये भी पढ़ें: Ethanol नहीं है चीनी की कीमतों की वजह तो फिर क्या है? जानें क्या कहते हैं रांची के कारोबारी



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola