झारखंड में रक्षाबंधन की छुट्टी में भी खुलेंगे स्कूल, जानें वजह

Updated:
विज्ञापन

रक्षाबंधन के दिन खुले रहेंगे सभी सरकारी और निजी स्कूल

झारखंड के सरकारी स्कूलों में 28 और 30 अगस्त को अवकाश के बावजूद विशेष अभियान के लिए खोला जाएगा. इस दौरान 'खेलेगा भारत, जीतेगा भारत' कार्यक्रम आयोजित होंगे, और शिक्षकों को क्षतिपूरक अवकाश प्रदान किया जाएगा.

विज्ञापन

Khelega Bharat Jeetega Bharat: राज्य के सरकारी स्कूल में 28 और 30 अगस्त को अवकाश के दिन भी खुला रहेगा. इस संबंध में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह ने दिशा-निर्देश भी जारी कर सभी जिला के शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षकों को पत्र भेजा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बता दें, स्कूलों में 28 अगस्त को रक्षाबंधन और 30 अगस्त को रविवार का अवकाश है. रक्षाबंधन के दिन स्कूल सुबह 9 बजे से 10 बजे तक खुले रहेंगे. इस दौरान स्कूलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. केंद्र सरकार के निर्देश के अनुरूप 28 से 30 अगस्त तक... खेलेगा भारत, जीतेगा भारत... विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है.

ये भी पढ़ें- JSSC CGL Scam: अभय तिवारी से 5 दिन पूछताछ, पत्नी-भाई भी रिमांड पर; SIT खंगाल रही पूरा नेटवर्क

अवकाश के बदले शिक्षकों को मिलेगा क्षतिपूरक अवकाश

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवकाश के दिन स्कूल खोलने के बदले शिक्षकों को अलग से क्षतिपूरक अवकाश दिया जाएगा. यह अभियान केवल सरकारी स्कूलों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में भी तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

28 से 30 अगस्त तक खेल गतिविधियों से जुड़ेंगे विद्यार्थी

स्कूली शिक्षा विभाग ने 28 से 30 अगस्त तक होने वाली गतिविधियों की रूपरेखा भी जारी की है. इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, रांची समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola