छिंदा नदी से निकली कलशयात्रा, शिव मंदिर पहुंचते ही गूंजे जयकारे; सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Updated:
विज्ञापन

ठेठइटांगर में कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु

ठेठईटांगर शिव मंदिर में सावन माह के उपलक्ष्य में भव्य कलशयात्रा, रुद्राभिषेक और भंडारे का आयोजन किया गया. श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और महाप्रसाद ग्रहण किया.

विज्ञापन

ठेठईटांगर से संजय प्रसाद की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

ठेठईटांगर. ठेठईटांगर स्थित शिव मंदिर में सावन माह के मौके पर रविवार को कलशयात्रा, रुद्राभिषेक व भंडारा का आयोजन किया गया. रविवार को सुबह छिंदा नदी से कलशयात्रा निकाली गयी, जो बोलबा पथ, मुख्य पथ होते हुए शिव मंदिर पहुंची. जहां श्रधालुओं ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की.

विधि-विधान से हुआ रुद्राभिषेक

इसके बाद रूद्राभिषेक किया गया. पुरोहित की भूमिका पण्डित सूर्यकांत झा ने निभायी, जबकि यजमान की भूमिका मुकेश केशरी ने निभायी.

भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

पूजा अर्चना के बाद भंडारा का आयोजन कर महाप्रसाद वितरण किया गया. जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग ले कर महाप्रसाद ग्रहण किया. इस मौके पर सुजन मुंडा,रवि गुप्ता,तुलसी साहु, लक्ष्मण बड़ाइक, उपेन्द्र श्रीवास्तव, विद्या बड़ाइक,अजय जायसवाल, श्याम सुन्दर मिश्रा, अनुप प्रसाद,कुलदीप मिश्रा,अनुप प्रसाद, नवीन सिंह, रमेश प्रसाद के अलावा भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर महाप्रसाद ग्रहण किया.

आयोजन को सफल बनाने में सदस्यों ने निभायी भूमिका

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रसन्न कुमार सिन्हा, पप्पू साह, रिंटू सिन्हा, राजेन्द्र बड़ाइक, परमानंद दास, अमन कुमार, मिथलेश पांडेय, नरेंद्र बड़ाइक,विजय ठाकुर, रविन्द्र साहु, मुकेश केशरी, अनिल गुप्ता, अमित गुप्ता, संजय प्रसाद,सोनु बड़ाइक के अलावा अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola