अबुआ आवास योजना से बदली बिरता देवी की जिंदगी, कच्चे घर से पक्के मकान तक पहुंचा परिवार

Updated:
विज्ञापन

घर का पास खड़ी बीरता देवी | Prabhat Khabar Network

झारखंड की अबुआ आवास योजना से सिमडेगा के जरूरतमंद परिवारों को मिला पक्का मकान. बिरता देवी जैसी कई महिलाओं का जीवन हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक.

विज्ञापन

सिमडेगाः झारखंड सरकार की अबुआ आवास योजना जरूरतमंद और बेघर परिवारों के लिए उम्मीद की नई किरण बन रही है. योजना के तहत गरीब परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन के लिए पक्का आवास उपलब्ध कराया जा रहा है. सिमडेगा जिले में भी योजना के क्रियान्वयन से जरूरतमंद परिवारों को अपने पक्के घर का सपना पूरा करने में मदद मिल रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

चार किस्तों में मिलते हैं दो लाख रुपए

अबुआ आवास योजना के तहत लाभुकों को तीन कमरों का पक्का मकान बनाने के लिए दो लाख रुपए की सहायता चार किस्तों में दी जाती है. इसके अलावा मकान निर्माण में सहयोग के लिए मनरेगा के तहत करीब 95 दिनों के अकुशल श्रम का भी प्रावधान है. इससे गरीब परिवारों को आवास निर्माण के साथ रोजगार का भी लाभ मिल रहा है.

ये भी पढ़ें- गुमला में ‘मेरा रेशम, मेरा अभिमान’ अभियान, ग्रामीणों को रेशम उत्पादन से जोड़ने की पहल

बिरता देवी बनीं बदलाव की मिसाल

कुरडेग प्रखंड की बिरता देवी के लिए अबुआ आवास योजना किसी वरदान से कम नहीं है. कभी वह परिवार के साथ मिट्टी के कच्चे मकान में रहने को मजबूर थीं. बरसात के दिनों में छत से पानी टपकना और मिट्टी की दीवारों के ढहने का खतरा परिवार के लिए हमेशा चिंता का कारण बना रहता था. ‘आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार’ अभियान के माध्यम से बिरता देवी का नाम अबुआ आवास योजना से जुड़ा. सरकारी सहायता मिलने के बाद उनका पक्का मकान बनकर तैयार हो गया. अब उनका परिवार सुरक्षित और बेहतर आवास में रह रहा है.

पक्का घर मिला तो बढ़ा आत्मविश्वास

पक्का मकान मिलने से बिरता देवी और उनके परिवार को मौसम की मार से राहत मिली है. इसके साथ ही परिवार के जीवन में सुरक्षा, स्थायित्व और सम्मान का भाव भी बढ़ा है. कभी जिस परिवार के लिए बरसात चिंता का कारण बनती थी, आज वही परिवार अपने पक्के घर में बेहतर भविष्य की उम्मीद के साथ रह रहा है.

ये भी पढ़ें- झारखंड में रक्षाबंधन की छुट्टी में भी खुलेंगे स्कूल, जानें वजह

जिले में 1,627 आवास स्वीकृत, 658 पूर्ण

सिमडेगा जिले में 11 अगस्त 2026 तक अबुआ आवास योजना के तहत 1,627 आवास स्वीकृत किये जा चुके हैं. इनमें से 658 आवासों का निर्माण पूरा हो चुका है. योजना के तहत करीब 19.25 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान भी किया जा चुका है. अबुआ आवास योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराने की पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन स्तर में सुधार की उम्मीद है. पक्के मकानों के साथ परिवारों को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता का आधार मिल रहा है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola