सिमडेगा के विद्यालयों का होगा नया वर्गीकरण, शिक्षा विभाग ने क्यों उठाया यह कदम

Updated:
विज्ञापन

उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक : फोटो प्रभात खबर

सिमडेगा जिला शिक्षा स्थापना समिति ने सरकारी स्कूलों के जोन वर्गीकरण और यू-डायस कोड अंकित करने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया है. यह कदम शिक्षा विभाग के निर्देशों के आलोक में उठाया गया है.

विज्ञापन

सिमडेगा से रविकांत साहू की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

सिमडेगा. उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में सरकारी प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के जोन वर्गीकरण एवं विद्यालयों के यू-डायस कोड अंकित करने से संबंधित प्रस्ताव पर चर्चा की गयी.

विभागीय निर्देशों के आलोक में पूर्व में अनुमोदित विद्यालयवार सूची को यू-डायस कोड के साथ अद्यतन कर समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया. जिसका अवलोकन किया गया एवं सर्वसम्मति से सूची को अनुमोदित किया गया.

बैठक में परियोजना निदेशक आईटीडीए सरोज तिर्की, जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथलेश केरकेट्टा, जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक राम सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola