स्कूली बच्चों से लेकर किसानों तक परेशान, सतबोरा की जर्जर सड़क बनी चुनौती

Updated:
विज्ञापन

बारिश से सड़क पर जलजमाव एवं कीचड़ आवाजाही में राहगिरों को हो रही परेशानी : फोटो प्रभात खबर

जलडेगा प्रखंड में कोनमेरला साप्ताहिक बाजार जाने वाली सड़क सतबोरा के पास बुरी तरह जर्जर हो गई है. बारिश के कारण यह कच्ची सड़क जलजमाव और कीचड़ से भर गई है, जिससे ग्रामीणों, किसानों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी हो रही है.

विज्ञापन

जलडेगा. जलडेगा प्रखंड के कोनमेरला साप्ताहिक बाजार जाने वाली सड़क सतबोरा के पास काफी जर्जर हो गयी है. इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बारिश के कारण कच्ची सड़क पर जलजमाव एवं कीचड़ हो गये हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

जिससे बाजार आने-जाने वाले ग्रामीणों, किसानों और व्यापारियों के साथ स्कूली बच्चों को भारी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में इस स्थान पर विवाद उत्पन्न होने के कारण सड़क का निर्माण कार्य अधूरा रह गया, जिसका खामियाजा आज लोगों को भुगतना पड़ रहा है.

कीचड़ और पानी भरे रास्ते से गुजरना लोगों का मजबूरी बन गयी है. ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द विवाद का निपटारा कर सड़क पर पीसीसी पथ निर्माण कार्य कराने की मांग की है


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola