लंबे इंतजार के बाद बदली तस्वीर, नया ट्रांसफार्मर शुरू होते ही सिकरियाटांड़ में छाई खुशी

Updated:
विज्ञापन

पाकरटांड़ प्रखंड में उदघाटन के मौके पर उपस्थित जिप सदस्य व अन्य

सिकरियाटांड के भगत टोली में ग्रामीणों को लंबे समय से सता रही बिजली की समस्या का समाधान हो गया है. नए ट्रांसफार्मर के उद्घाटन से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है. यह पहल क्षेत्र में बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

विज्ञापन

सिमडेगा रविकांत साहू की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

सिमडेगा. पाकरटांड़ प्रखंड के सिकरियाटांड भगत टोली में लंबे समय से बिजली की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को राहत देते हुए नये ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया. जिला परिषद सदस्य सह महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष जोसिमा खाखा ने फीता काटकर ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया. ट्रांसफार्मर के चालू होने से स्थानीय ग्रामीणों में खुशी का माहौल है.

‘बिजली लोगों की मूलभूत जरूरत’

इस अवसर पर जोसिमा खाखा ने कहा कि बिजली लोगों की मूलभूत जरूरतों में शामिल है. ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिये लगातार प्रयास किये जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का प्रयास किया जा रहा है.

बिजली से जुड़ी समस्याओं के समाधान का भरोसा

जहां भी बिजली से संबंधित समस्याएं हैं, उनकी जानकारी मिलने पर संबंधित विभाग के अधिकारियों से समन्वय कर समाधान कराया जायेगा. जोसिमा खाखा ने कहा कि ग्रामीणों की मांग पर ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया है. इससे भगत टोली के लोगों को बिजली की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी.

ग्रामीण और कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद

मौके पर प्रतिमा कुजूर, लूसियन मिंज, जॉन डुंगडुंग, सुभाष बड़ाईक, वीरेंद्र बड़ाईक, रामजीत बड़ाईक सहित ग्रामीण एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola