बोकारो निकाय चुनाव 2026: चास और फुसरो में वोटिंग कल, 201 बूथों पर होगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

Updated:
विज्ञापन

चास और फुसरो में वोटिंग को लेकर तैयारी पूरी

Bokaro Municipal Election 2026: बोकारो जिले के चास और फुसरो में 23 फरवरी 2026 को होने वाले मतदान की तैयारियां पूरी हो गयी हैं. 201 मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां डीएवी इस्पात स्कूल से रवाना होंगी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी अजय नाथ झा की देखरेख में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं.

विज्ञापन

Bokaro Municipal Election 2026, बोकारो (मुकेश झा): बोकारो के नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत जिले के चास नगर निगम क्षेत्र एवं फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में 23 फरवरी 2026 को मतदान कराया जायेगा. मतदान को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं. मतदान कर्मियों के लिए बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-08 बी स्थित डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल को डिस्पैच सेंटर बनाया गया है. यहीं से मतदान दलों को मतदान सामग्री के साथ उनके संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जायेगा. वहीं, चास स्थित बाजार समिति को वज्रगृह (स्ट्रॉन्ग रूम) के रूप में चिन्हित किया गया है, जहां मतदान के बाद बैलेट बॉक्स एवं अन्य सामग्री सुरक्षित रखी जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

सुबह आठ बजे से शुरू होगा डिस्पैच

डिस्पैच सेंटर पर विभिन्न कोषांगों में पदाधिकारी एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है. रविवार सुबह आठ बजे से ही मतदान दलों का डिस्पैच कार्य प्रारंभ होगा. सभी मतदान कर्मियों को समय पर उपस्थित रहने और राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.

Also Read: कागजों वाली पोस्टिंग का खेल खत्म: हजारीबाग के 1800 स्कूलों में होगा बड़ा फेरबदल, जानें नया शिक्षा फॉर्मूला

डीईओ सह डीसी और डीडीसी की देखरेख में अंतिम तैयारियां

बोकारो जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह उपायुक्त अजय नाथ झा और उप विकास आयुक्त (डीडीसी) शताब्दी मजूमदार की देखरेख में निर्वाचन से जुड़ी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. प्रशासनिक स्तर पर सभी व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा की जा रही है.

चास में 136 और फुसरो में 65 मतदान केंद्रों पर वोटिंग

जानकारी के अनुसार, चास नगर निगम क्षेत्र में कुल 136 मतदान केंद्रों तथा फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में 65 मतदान केंद्रों पर मतदान कराया जायेगा. जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा, लॉजिस्टिक्स और प्रबंधन से जुड़े सभी आवश्यक प्रबंध कर लिये हैं.

Also Read: अलर्ट मोड में पलामू प्रशासन: 246 केंद्रों पर वोटिंग कल, मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल ले जाने पर सख्त पाबंदी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola