बोकारो: बिश्नुपुर में शुरू हुआ टेलरिंग ट्रेनिंग सेंटर, 50 महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर
बिश्नुपुर गांव में टेलरिंग ट्रेनिंग सेंटर का उद्धघाटन करते अतिथि
डालमिया भारत फाउंडेशन ने बिश्नुपुर गांव में महिलाओं के लिए एक नया टेलरिंग ट्रेनिंग सेंटर खोला है. यह पहल ग्रामीण महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई का हुनर सिखाकर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखती है.
बोकारो: समावेशी विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल करते हुए डालमिया भारत लिमिटेड की सीएसआर (CSR) शाखा डालमिया भारत फाउंडेशन (DBF) ने गोरावाली साउथ पंचायत के बिश्नुपुर गांव में टेलरिंग ट्रेनिंग सेंटर की शुरुआत की है. इस वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर में फिलहाल दो बैच के तहत 50 महिलाओं को सिलाई का व्यावहारिक (हैंड्स-ऑन) प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई के हुनर में निपुण बनाकर उन्हें घर से काम करने या खुद का छोटा टेलरिंग बिजनेस शुरू करने के योग्य बनाना है. ट्रेनिंग पूरी होने के बाद महिलाएं हर महीने लगभग 6,000 रुपये तक की आय अर्जित कर सकेंगी, जिससे वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार की आय में योगदान दे सकेंगी.
आपके शहर में
महिलाओं के हुनर से देश की होगी प्रगति: सुनील कुमार भुसारी
पहल पर विचार व्यक्त करते हुए डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड, बोकारो के यूनिट हेड सुनील कुमार भुसारी ने कहा, "टेलरिंग एक ऐसा कार्य है जिसे कम लागत में स्थानीय स्तर पर आसानी से शुरू किया जा सकता है. जब महिलाओं को अपने हुनर का उपयोग करने का अवसर मिलता है, तो इसका लाभ केवल उनके परिवार तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इससे पूरे समाज और देश की प्रगति में मदद मिलती है."
ये भी पढ़ें: बरवाअड्डा थानेदार से गाली-गलौज: विधायक जयराम पर कार्रवाई की मांग, धनबाद पुलिस का काम करने से इनकार
एलडीएम प्रकाश मिश्रा ने किया सेंटर का उद्घाटन
ट्रेनिंग सेंटर का विधिवत उद्घाटन बोकारो के एलडीएम श्री प्रकाश मिश्रा ने किया. इस अवसर पर जिला प्रशासन, बैंकिंग और विकास क्षेत्र के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें डीआईसी बोकारो के जीएम सुदीप सिन्हा, नाबार्ड बोकारो की डीडीएम श्रीमती सुरिना, जेएसएस बोकारो की डायरेक्टर सुश्री नेहा पराशर, डीसीबीएल बोकारो के एचआर प्रमुख श्री संजय झा, टेक्निकल हेड विनोद कुमार सिंह और स्थानीय मुखिया एवं पीआरआई प्रतिनिधि गणेश ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें: मानसून में निखरा पलामू टाइगर रिजर्व का सौंदर्य, उफनती नदियां और झरने बने आकर्षण का केंद्र, उमड़ रहे पर्यटक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए