रनिया में हाथियों का आतंक जारी, 10 हाथियों के झुंड ने रौंदी धान की फसल

Updated:
विज्ञापन

हाथी ने फसल को रौंदा

रनिया प्रखंड के ग्रामीण और जंगली इलाकों में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. रविवार की रात बोंगतेल गांव में करीब 10 हाथियों के झुंड ने खेतों में जमकर उत्पात मचाया और धान की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया. इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है.

विज्ञापन

रनिया : रनिया प्रखंड के ग्रामीण और जंगली इलाकों में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. रविवार की रात बोंगतेल गांव में करीब 10 हाथियों के झुंड ने खेतों में जमकर उत्पात मचाया. हाथियों के झुंड ने खेत में लगी धान की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है. रात में हाथियों के गांव के आसपास पहुंचने से ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है. ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों के कारण क्षेत्र में लगातार फसलों को नुकसान पहुंच रहा है, जिससे किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है.

घटना की जानकारी वन विभाग को दे दी गयी है. पीड़ित किसानों ने वन विभाग से क्षतिग्रस्त फसल का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है. ग्रामीणों ने हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने और फसल व जान-माल की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की भी मांग की है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola