खूंटी में खेल-पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार, उपायुक्त ने स्टेडियम से पर्यटन स्थलों तक तय की डेडलाइन

Updated:
विज्ञापन

बैठक में उपायुक्त और अन्य अधिकारी

उपायुक्त मो जावेद हुसैन ने खूंटी में खेल और पर्यटन योजनाओं की समीक्षा करते हुए कई अहम निर्देश दिए. स्टेडियम निर्माण जल्द पूरा करने और पर्यटन स्थलों के विकास पर विशेष जोर दिया गया.

विज्ञापन

खूंटी : उपायुक्त मो जावेद हुसैन ने सोमवार को जिला खेल एवं पर्यटन समिति की बैठक की. बैठक में उन्होंने जिले में खेल एवं पर्यटन से संबंधित निर्माणाधीन तथा संचालित योजनाओं की समीक्षा की.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्टेडियम का निर्माण जल्द पूरा करने का निर्देश

उपायुक्त ने रनिया प्रखंड के बेलसियागढ़ में निर्माणाधीन प्रखंड स्तरीय स्टेडियम का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. खूंटी के कमंता इंडोर स्टेडियम का उद्घाटन कर आवश्यक सदस्यता प्रक्रिया पूरी करने और शीघ्र आम लोगों के लिए शुरू करने के लिए कहा.

गैलरी शेड के काम की होगी गुणवत्ता जांच

बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम के गैलरी शेड के रिनोवेशन कार्य का स्थल निरीक्षण करने तथा गुणवत्ता की जांच करने का निर्देश दिया. कहा कि जांच के उपरांत ही भुगतान करें. वहीं डे-बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र में वायर फेंसिंग का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया.

पंचघाघ और उलिहातू के काम की समीक्षा

पर्यटन क्षेत्र में पंचघाघ पर्यटन स्थल पर रिपेयरिंग, ब्रिक वर्क, शौचालय और कैंटीन भवन से संबंधित कार्यों में अपेक्षित प्रगति लाने का निर्देश दिया. उलिहातू पर्यटन स्थल के विभिन्न कार्यों की भी समीक्षा की.

पेरवाघाघ के काम को सितंबर-अक्टूबर तक पूरा करने का निर्देश

उपायुक्त ने पेरवाघाघ पर्यटन स्थल पर चल रहे कार्यों को सितंबर-अक्टूबर तक पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने जिले के पर्यटन स्थलों पर ट्रेकिंग की संभावनाओं को देखते हुए उपयुक्त ट्रेकिंग रूटों को चिह्नित करने के लिए कहा.

बैठक में जिला खेल एवं पर्यटन पदाधिकारी राजेश चौधरी सहित अन्य उपस्थित थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola