खूंटी पुलिस को मिले 14 नए वाहन, अब सड़कों पर बढ़ेगी पेट्रोलिंग; हादसे रोकने के लिए चलेगा जागरूकता अभियान

Updated:
विज्ञापन

,खूंटी को मिले नये वाहन, हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना करते एसपी

झारखंड के खूंटी जिले को 14 नए पुलिस वाहन मिले हैं. इन वाहनों से जिले की सड़कों पर पेट्रोलिंग और सुरक्षा व्यवस्था में सुधार होगा. साथ ही, यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा.

विज्ञापन

खूंटी : झारखंड सरकार की ओर से खूंटी जिला पुलिस को 14 नये वाहन प्रदान किये गये हैं. ये वाहन जिले के विभिन्न थानों को दिये गये हैं. सोमवार को एसपी ऋषभ गर्ग ने सभी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

पेट्रोलिंग होगी और बेहतर

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नये वाहनों से खूंटी में और बेहतर ढंग से पेट्रोलिंग की जायेगी. वहीं पुलिस के अन्य कार्य में भी सहूलियत होगी. उन्होंने बताया कि पूर्व में सरकार द्वारा 14 वाहन उपलब्ध कराये गये थे, जिनका सही ढंग से उपयोग किया जा रहा है.

18 बाइक भी मिलने वाली है

एसपी ने बताया कि पूर्व में 12 बाइक भी दी गयी हैं. पुलिस की प्राथमिकता है कि जिले के लोगों को जल्द से जल्द सहायता प्रदान की जाये. उन्होंने बताया कि 18 बाइक और मिलने वाली हैं.

एनएच पर भी होगी पेट्रोलिंग

एसपी ने कहा कि नये वाहनों का उपयोग एनएच पेट्रोलिंग में भी किया जायेगा. वहीं वाहनों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जायेगा, जिससे वाहन दुर्घटनाओं में कमी लाने में सहायता मिलेगी.

एसपी ने यातायात नियमों के पालन की अपील की

एसपी ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की. इस अवसर पर एएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा, मुख्यालय डीएसपी, एसडीपीओ सहित थाना प्रभारी और अन्य उपस्थित थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola