Vial Video: हिरण की तस्वीर देख धोखा खा गया मगरमच्छ, करने लगा हमला, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

Updated:
विज्ञापन
Viral Video

Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों और पक्षियों का वीडियो अक्सर वायरल होता रहता है. इसी कड़ी में एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रही है. वीडियो में एक मगरमच्छ है जो हिरण के फोटो का असली का हिरण समझ लेता है और खाने की जी तोड़ कोशिश करती नजर आता है. वीडियो देख आपको भी हंसी आ जाएगी. हालांकि बताया जा रहा है कि यह वीडियो एआई से बनाया गया है.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया एक मगरमच्छ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो काफी हंसाने वाला है. इसमें दिख रहा है कि एक मगरमच्छ हिरण की तस्वीर को असली समझकर उस पर हमला कर देता है. वो बार-बार पानी से निकलकर उसपर हमला करता दिख रहा है. यह दृश्य इतना हास्यास्पद है कि देखने वाले की हंसी नहीं रुकती. हालांकि वीडियो के AI वीडियो होने का दावा किया जा रहा है. जिसमें दिख रहा है कि हिरण के पोस्टर को देखकर मगरमच्छ उसपर झपट पड़ता है.

मगरमच्छ ने लगाई हिरण पर छलांग

वीडियो में दिख रहा है कि पानी के अंदर से अचानक एक मगरमच्छ जोरदार छलांग लगाता है और तस्वीर पर टूट पड़ता है. उसके तेज जबड़े पोस्टर को चीरने की कोशिश करते हैं, लेकिन बार बार कोशिश के बाद भी हिरण उसकी पकड़ में नहीं आता. मगरमच्छ ने एक बार कोशिश की फिर दूसरी बार ऐसे कर वो कई बार कोशिश करता है लेकिन पोस्टर से हर बार वो टकराकर वापस पानी में आ जाता है. लेकिन जब उसे एहसास होता है कि यह तो असली नहीं है तो वह निराश होकर वापस पानी में लौट जाता है.

वायरल हो रहा वीडिया

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AmazingSights के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 41 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. इसे 11 सौ से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. कई यूजर्स ने हंसी वाला इमोजी लगाकर अपना रिएक्शन जाहिर किया है. वीडियो में मगरमच्छ को देखकर हंसी आ जीएगी. वो बार-बार हिरण को पकड़ने के लिए छलांग लगाता दिखाई दे रहा है. वीडियो से जाहिर हो रहा है कि सूंखने की खासी क्षमता होने के बावजूद मगरमच्छ भी धोखा खा सकता है, जाहिर है भूख इंसान ही नहीं, जानवरों को भी बेवकूफ बना देती है. वीडियो देख कई यूजर्स की हंसी नहीं रुक रही.

Also Read: Viral Video: अकेली छिपकली ने 4 कुत्तों को पिला दिया पानी, 18 सेकंड का वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola