Viral Video: अकेली छिपकली ने 4 कुत्तों को पिला दिया पानी, 18 सेकंड का वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

Published by : Pritish sahay Updated At : 18 Dec 2025 5:16 PM

विज्ञापन

Viral Video: अकेली छिपकली ने 4 कुत्तों को पिला दिया पानी, 18 सेकंड का वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

Viral Video: सोशल मीडिया पर कुत्तों और एक छिपकली की लड़ाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि कई कुत्ते छिपकली को देखकर उसपर हमला करने की कोशिश करते हैं. लेकिन, छिपकली न सिर्फ कुत्तों पर पलटवार करती है बल्कि अपनी पूंछ से कुत्तों को खदेड़ती भी रहती है. वीडियो इंटरनेट पर काफी ट्रेंड कर रहा है.

विज्ञापन

Vial Video: सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो ने सबको हैरान कर दिया है. इसमें एक बड़ी छिपकली (मॉनिटर लिजर्ड) अकेले चार कुत्तों का सामना करती दिखाई दे रही है. कुत्ते भौंकते हुए उसके चारों ओर घूम रहे हैं, लेकिन छिपकली की लंबी और ताकतवर दुम के आगे उनकी हिम्मत जवाब दे दे रही है. छिपकली अपनी दुम को चाबुक की तरह घुमाकर कुत्तों पर हमला करती नजर आ रही है. अपनी दुम से वो उन्हें दूर भगाती है, और कुत्ते सिर्फ भौंककर पीछे हटते रहते हैं. कोई भी कुत्ता उसके करीब आने की हिमाकत करता नहीं दिख रहा है.

कुत्तों को छिपकली ने खदेड़ा

वीडियो में देखा जा सकता है कि चारों कुत्ते शुरू में आक्रामक मुद्रा में दिखाई दे रहे हैं. वे छिपकली को घेर लेते हैं और जोर-जोर से भौंकते हैं. लेकिन जैसे ही छिपकली अपनी दुम उठाकर वार करती है, कुत्ते पीछे हट जाते हैं. वीडियो में दिख रहा है कि छिपकली आगे बढ़ती है, दुम घुमाती है, और कुत्ते भागने लगते हैं. यह दृश्य देखकर ऐसा लग रहा है मानो कि छिपकली कुत्तों को खदेड़ रही हो. वीडियो के अंत तक कुत्ते सिर्फ दूर से भौंकते रह जाते हैं, लेकिन छूने की हिम्मत नहीं करते.

सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल

इंटरनेट पर यह वीडियो काफी तेजी से ट्रेंड कर रहा है. इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AmazingSights के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को अपलोड करने के कुछ ही घंटों के अंदर 37 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे देख लिया है. करीब 3 सौ लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. 18 सेकंड के वीडियो में दो अलग प्रजाति के जानवरों का एक दूसरे के प्रति व्यवहार दिखाई दे रहा है.

Also Read: Viral Video: तीन शेर और एक दरियाई घोड़ा, ताकत की जंग में कौन बना विजेता? वीडियो हो रहा वायरल

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola