बद्रीनाथ दान चोरी मामला: स्वामी कैलाशानंद और साध्वी निरंजन ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

Updated:
विज्ञापन

कैलाशानंद गिरी महाराज और साध्वी निरंजन ज्योति, फोटो एक्स

Badrinath Donation Theft Case: बद्रीनाथ धाम में दान के पैसे की कथित चोरी और वित्तीय गड़बड़ियों को लेकर संतों में गुस्सा है. आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (NCBC) की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है.

विज्ञापन

Badrinath Donation Theft Case: आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने उत्तराखंड सरकार की SIT जांच का समर्थन किया. उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर भरोसा जताते हुए कहा कि कोई भी दोषी बच नहीं पाएगा. उन्होंने कहा, "देश के मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से तुरंत मुक्त किया जाना चाहिए. मंदिरों का प्रबंधन सरकार के पास नहीं, बल्कि संतों, सच्चे भक्तों और स्वतंत्र ट्रस्टों के हाथों में होना चाहिए." स्वामी कैलाशानंद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए यह भी कहा कि पीएम खुद धार्मिक ट्रस्टों की पारदर्शिता को लेकर संवेदनशील हैं.

"खत्म हो VIP कल्चर, आम और खास को मिले बराबर सम्मान": साध्वी निरंजन ज्योति

NCBC की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कानून अपना काम करेगा और सख्त कार्रवाई होगी. इसके साथ ही उन्होंने तीर्थस्थलों पर आम भक्तों की परेशानी का मुद्दा उठाते हुए कहा, "मंदिरों में VIP और आम जनता के लिए एक जैसी व्यवस्था होनी चाहिए. जैसा बेहतरीन प्रबंध वृंदावन में देखने को मिलता है, वैसा ही सभी तीर्थों में होना चाहिए ताकि आम आदमी भी बिना किसी भेदभाव के श्रद्धापूर्वक दर्शन कर सके."


ये भी पढ़ें: बद्रीनाथ दान चोरी मामला: वीआईपी खर्चों में हेरफेर, सरकार ने कार्रवाई का दिया निर्देश, 5 गवाहों के बयान दर्ज


विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola