Nepal Flood : नेपाल की मदद के लिए भारत ने भेजी राहत सामग्री की पहली खेप, C-130J विमान से 10 टन सामान रवाना

Updated:
विज्ञापन

विमान रवाना होने से पहले की तस्वीर

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद भारत ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं. भारतीय वायुसेना के विमान से 10 टन राहत सामग्री और जरूरी दवाएं काठमांडू भेजी गई हैं. जयशंकर ने कहा है कि भारत सरकार हर संभव मदद के लिए तैयार है.

विज्ञापन

Nepal Flood : नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ के बाद भारत ने राहत और बचाव के लिए मदद तेज कर दी है. भारत ने बुधवार रात सैन्य परिवहन विमान के जरिए नेपाल को राहत सामग्री की पहली खेप भेजी. यह खेप भारतीय वायुसेना के C-130J विमान से काठमांडू भेजी गई है.

विज्ञापन

10 टन राहत सामग्री और जरूरी दवाएं

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि भारत ने नेपाल के लिए 10 टन मानवीय सहायता और आपदा राहत सामग्री भेजी है. इसमें बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए जरूरी सामान के साथ दवाएं भी शामिल हैं. जयशंकर ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में भारत नेपाल और वहां के लोगों के साथ खड़ा है.

हिंडन से काठमांडू के लिए रवाना हुआ विमान

राहत सामग्री लेकर भारतीय वायुसेना का विमान बुधवार रात करीब 8:35 बजे दिल्ली के पास हिंडन वायुसेना स्टेशन से रवाना हुआ. यह भारत की ओर से नेपाल के लिए भेजी गई राहत की पहली खेप है. बाढ़ से प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री पहुंचाने के लिए आगें भी मदद जारी रहने की उम्मीद है. बाढ़ ने नेपाल में जैसी तबाही मचाई है, उससे उबरने में अभी काफी समय लगेंगे. भारत सरकार ने कहा है कि बाढ़ की इस त्रासदी से निपटने में भारत अपने पड़ोसी देश की हर संभव मदद को तैयार है.


ये भी पढ़ें: Nepal Flood Photos : क्या लोग, क्या गाड़ियां.. अचानक आई बाढ़ में सब बह गया; जलप्रलय की 10 तस्वीरें

पीएम मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री से की बात

राहत सामग्री भेजने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह से फोन पर बात की. मोदी ने बाढ़ से हुई तबाही और जानमाल के नुकसान पर संवेदना जताई. उन्होंने नेपाल को हरसंभव मानवीय सहायता देने का भरोसा दिया.

पीएम मोदी ने कहा कि इस मुश्किल समय में भारत के लोग नेपाल के अपने बहन-भाइयों के साथ मजबूती से खड़े हैं. उन्होंने यह भी बताया कि भारत की टीमें नेपाल के अधिकारियों के साथ राहत और बचाव अभियान में लगातार संपर्क बनाए हुए हैं.

बाढ़ में अब तक 95 लोगों की मौत

नेपाल में तिब्बत से लगी सीमा के पास अचानक आई बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है. बाढ़ और तेज पानी की वजह से कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है. अब तक कम से कम 95 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है. कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं और प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव का काम जारी है.

भारत की ओर से राहत सामग्री की पहली खेप ऐसे समय भेजी गई है, जब नेपाल में प्रभावित लोगों तक जरूरी सामान पहुंचाना बड़ी चुनौती बना हुआ है. भारतीय वायुसेना का विमान राहत सामग्री को जल्द काठमांडू पहुंचाने में मदद करेगा.


ये भी पढ़ें: नेपाल में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? लगातार बारिश के बीच बाढ़ का खतरा, जानें काठमांडू का हाल


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola