बद्रीनाथ दान चोरी मामला: वीआईपी खर्चों में हेरफेर, सरकार ने कार्रवाई का दिया निर्देश, 5 गवाहों के बयान दर्ज
बद्रीनाथ मंदिर में पूजा करते भक्त, फोटो एक्स
Badrinath Temple Donation Theft Case: उत्तराखंड की प्रसिद्ध बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) में वित्तीय गड़बड़ियों और दान चोरी के मामलों पर सरकार ने एक्शन लिया है. वीआईपी मेहमानों के आवास, भोजन और अन्य खर्चों के लिए किए गए भुगतानों की जांच के आधार पर, सरकार ने बद्रीनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) को दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया है.
Badrinath Temple Donation Theft Case: जांच में सामने आया है कि केदारनाथ में आने वाले वीआईपी मेहमानों के रहने और खाने-पीने के बिलों के भुगतान में गड़बड़ी की गई है. बड़े अधिकारियों की मंजूरी के बिना ही मंदिर के खजाने से एडवांस पैसा निकाल कर बांट दिया गया.
CEO और मैनेजर भी सवालों के घेरे में
इस घपले में केदारनाथ के तत्कालीन मैनेजर, मुख्य प्रभारी अधिकारी और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की भूमिका पर सवाल उठे हैं. पर्यटन एवं धार्मिक मामलों के विभाग (अनुभाग-1) के उप सचिव अनिल कुमार पांडे ने 25 जून को एक पत्र जारी किया था, जिसमें वीआईपी मेहमानों के रहने और खाने-पीने के बिलों के भुगतान में गड़बड़ी के बारे में जानकारी दी गई थी.
दान चोरी मामला: SIT ने 5 गवाहों के बयान दर्ज किए
बद्रीनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान की चोरी के मामले में चमोली पुलिस और एसआईटी (SIT) की टीम ने 5 गवाहों के बयान दर्ज किए हैं.
दान चोरी मामले में जांच शुरू
एसपी चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने बताया: "हमने मंदिर समिति (BKTC) की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है. मुख्य गवाहों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और 2 जुलाई का सीसीटीवी फुटेज भी बरामद कर लिया गया है. अब हमें बीकेटीसी (BKTC) की आधिकारिक आंतरिक जांच रिपोर्ट का इंतजार है. साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे."
CCTV में कैद हुई चोरी की घटना
पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में निलंबित बीकेटीसी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को डोनेशन काउंटिंग रूम से संदिग्ध रूप से नकदी, सोने-चाँदी के सिक्के, शालिग्राम पत्थर और चढ़ावे के लिफाफे छिपाते या चुराते हुए देखा गया है.
हाईकोर्ट पहुंचा मामला, चार स्तरों पर चल रही जांच
इस मामले में मंदिर के प्रभारी अधिकारी युद्धवीर पुष्पवान की शिकायत पर बद्रीनाथ थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज की गई थी. एसआईटी ने पुष्पवान के अलावा सीसीटीवी कंट्रोल ऑफिसर पंवार और काउंटिंग के दौरान मौजूद हरेंद्र कोठारी के बयान भी दर्ज किए हैं. आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल ने अपने निलंबन और एफआईआर को चुनौती देते हुए उत्तराखंड हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. जस्टिस आलोक मेहरा की अदालत ने इस मामले की सुनवाई करते हुए बीकेटीसी (BKTC) से जवाब तलब किया है. मामले की अगली सुनवाई 16 जुलाई को होनी तय हुई है.
ये भी पढ़ें: राम मंदिर दान चोरी की परतें CCTV ने खोली, 40 दिन में 70 बार निकाली गई रकम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









