MEA on Bangladesh: भारत ने बांग्लादेशी मीडिया की खबरों को बताया बेबुनियाद, बाड़ तोड़ने के आरोप को किया खारिज
Published by : Pritish Sahay Updated At : 21 Dec 2025 8:29 PM
भारत विदेश मंत्रालय की बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर हुए विरोध प्रदर्शनों पर प्रतिक्रिया
MEA on Bangladesh: भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर हुए विरोध प्रदर्शनों पर बांग्लादेश में दिखाई जा रही खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने रविवार को कहा कि बांग्लादेश हाई कमीशन के बाड़ को तोड़ने की कोई कोशिश नहीं की गई है. वहीं जमा हुई भीड़ को मौके पर तैनात पुलिस ने कुछ मिनटों के भीतर ही तितर-बितर कर दिया.
MEA on Bangladesh: भारत ने बांग्लादेशी मीडिया की उन खबरों को भ्रामक प्रचार बताते हुए खारिज कर दिया है, जिसमें बांग्लादेशी मीडिया की ओर से कहा गया कि उनके देश में एक हिंदू व्यक्ति की हत्या के विरोध में नई दिल्ली स्थित बांग्लादेशी उच्चायोग के बाहर हुए प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया था. विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बांग्लादेश हाई कमीशन के बाड़ को तोड़ने की कोई कोशिश नहीं की गई थी. उन्होंने उन खबरों को बेबुनियाद कहा. मंत्रालय ने यह भी कहा कि किसी भी समय बाड़ तोड़ने या सुरक्षा का माहौल बिगाड़ने का कोई प्रयास नहीं किया गया. MEA ने बताया कि पुलिस ने कुछ मिनटों के बाद समूह को तितर-बितर कर दिया और इन घटनाओं के वीडियो फुटेज सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हैं.
हत्या को दोषियों को सजा की मांग
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि बांग्लादेश के मयमनसिंह में दीपू चंद्र दास की वीभत्स हत्या के विरोध में बांग्लादेश उच्चायोग के सामने करीब 20 से 25 युवक जमा होकर नारे लगाए. प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की भी मांग की. भारत ने ढाका की अंतरिम सरकार से दास की बर्बर हत्या के दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने की भी अपील की है. गुरुवार को दास की मयमनसिंह शहर में भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी.
बांग्लादेश में उपद्रव का नया दौर
छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में अशांति का एक नया दौर शुरु हो गया. हादी सरकार विरोधी प्रदर्शनों का एक प्रमुख चेहरा थे, जिनके कारण शेख हसीना सरकार का पतन हुआ था. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा- हमने बांग्लादेशी मीडिया के कुछ वर्गों में इस घटना को लेकर भ्रामक प्रचार देखा है. उन्होंने कहा- तथ्य यह है कि 20 दिसंबर को नई दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग के सामने लगभग 20 से 25 युवक एकत्र हुए और मयमनसिंह में दीपू चंद्र दास की जघन्य हत्या के विरोध में नारे लगाए, साथ ही बांग्लादेश में सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की मांग भी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










