इंतजार खत्म! रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया- कब और कहां से शुरू होगी देश की पहली बुलेट ट्रेन
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, फोटो पीटीआई
First Bullet Train: देश की पहली बुलेट ट्रेन को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को घोषणा की है कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का पहला सेक्शन (सूरत से बिलिमोरा) अगले साल से चालू हो जाएगा. रेल मंत्री ने बताया कि इस हाई-स्पीड कॉरिडोर का निर्माण कार्य बेहद तेज गति से चल रहा है.
First Bullet Train: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया, सूरत-बिलिमोरा सेक्शन की शुरुआत के बाद अन्य रूटों को भी फेज-वाइज (चरणबद्ध तरीके से) खोला जाएगा.
पहला फेज: सूरत से बिलिमोरा (अगले साल)
दूसरा फेज: वापी से सूरत
तीसरा फेज: वापी से अहमदाबाद
चौथा फेज: अहमदाबाद से ठाणे
पांचवां फेज: अहमदाबाद से मुंबई
हैदराबाद बनेगा 'हाई-स्पीड हब', तीन नए कॉरिडोर को मंजूरी
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद के लिए तीन नए हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दी है, जो इस पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था और शहरी परिदृश्य को बदल कर रख देंगे. उन्होंने कहा, "इन कॉरिडोर के बनने से हैदराबाद एक बड़ा हाई-स्पीड हब बन जाएगा. इससे क्षेत्र में भारी विकास होगा और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्थाएं पूरी तरह से एकीकृत हो जाएंगी."
पुणे से हैदराबाद
हैदराबाद से चेन्नई
हैदराबाद से बेंगलुरु
बिना ट्रैफिक रोके हो रहा है रेलवे स्टेशनों का 'नव-निर्माण'
देशभर के रेलवे स्टेशनों पर अपडेट देते हुए रेल मंत्री ने कहा- अब तक 261 स्टेशनों का काम रिकॉर्ड गति से पूरा किया जा चुका है. सिकंदराबाद स्टेशन का उदाहरण देते हुए अश्वीन वैष्णव ने कहा, बिना ट्रेन यातायात को रोके इसका पूरी तरह से पुनर्निर्माण किया जा रहा है. दुनिया भर में जहां स्टेशन रीडेवलपमेंट के लिए ट्रैफिक रोक दिया जाता है, वहीं भारत में चलती ट्रेनों के ऊपर प्लेटफॉर्म्स पर 'एयर कॉनकोर्स' का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें सुरक्षा और गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है.
तेलंगाना को मिला 5,400 करोड़ रुपये का बजट
रेल मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण कार्यक्रमों का तेलंगाना को बड़ा फायदा मिला है, जिसके तहत 100 से अधिक कंपनियों को बढ़ावा दिया गया है. इसके अलावा, पीएम मोदी द्वारा तेलंगाना को रेलवे के लिए 5,400 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है, जिससे राज्य में बुनियादी ढांचे का बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










