Nepal Flash Flood Latest Updates Hindi: नेपाल बाढ़ का खौफनाक मंजर, मोर्चरी हाउस फुल; शव रखने के लिए बनाए जा रहे अस्थाई शवगृह

Updated:
विज्ञापन

नेपाल में प्रभात खबर डिजिटल की टीम, फोटो प्रभात खबर

Nepal Flood Live : नेपाल में 26 अगस्त को आई अचानक बाढ़ ने कुछ ही मिनटों में भारी तबाही मचा दी. तेज रफ्तार से आया पानी कई बस्तियों में घुस गया और लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. प्रभात खबर की टीम अब ग्राउंड जीरो पर है और मौके से हालात की ताजा तस्वीर आपके सामने रख रही है. बाढ़ के बाद तबाही का मंजर कैसा है, कहां-कहां रास्ते बंद हैं और राहत-बचाव का काम किस तरह चल रहा है, जानिए हमारी ग्राउंड रिपोर्ट में.

विज्ञापन

Nepal Flash Flood Latest Updates: मोर्चरी हाउस फुल; शव रखने के लिए बनाए जा रहे अस्थाई शवगृह

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद खौफनाक मंजर साामने आने लगा है. भरतपुर अस्पताल को मोर्चर हाउस शवों से फुल हो चुका है. शवों को रखने के लिए इमारतों को अस्थाई शवगृह बनाया जा रहा है.

Nepal Flood : प्रशासन ने लोगों से नदी किनारे जाने से बचने की चेतावनी दी

(डिजिटल के लिए उत्कर्ष और चंदन की रिपोर्ट)

प्रशासन ने लोगों से नदी किनारे जाने से बचने और बाढ़ के पानी के साथ बहकर आए सामान को उठाने के लिए नदी तट पर भीड़ नहीं लगाने की अपील की है. इस बीच, राहत और खोज अभियान लगातार जारी है.

Nepal Flood : नेपाल में बाढ़ का असर दूर तक

(डिजिटल के लिए उत्कर्ष और चंदन की रिपोर्ट)

बुधवार सुबह भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ का पानी नीचे की ओर बहते हुए त्रिशूली और नारायणी नदी तंत्र तक पहुंचा. इसके बाद चितवन में कुरिनटार से लेकर नारायणगढ़ क्षेत्र तक नदी किनारों पर शव और मानव अवशेष मिलने लगे. बुधवार शाम तक 18 शव और 12 मानव अंग मिलने की सूचना थी, जो अगले दिन बढ़कर 64 शव तक पहुंच गई.

Nepal Flood Search Operation : नदी किनारे लगातार चल रहा सर्च ऑपरेशन

(डिजिटल के लिए उत्कर्ष और चंदन की रिपोर्ट)

बाढ़ के बाद लापता लोगों की तलाश और शवों की बरामदगी के लिए चितवन में तैनात तीनों सुरक्षा एजेंसियां नदी किनारे सक्रिय हैं. सुरक्षा बल त्रिशूली और नारायणी नदी के विभिन्न हिस्सों में लगातार सर्च और रिकवरी ऑपरेशन चला रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि खोज अभियान जारी रहने के साथ बरामद शवों की संख्या और बढ़ सकती है. बरामद शवों की पहचान, आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और सम्मानपूर्वक अंतिम प्रबंधन के लिए प्रशासन, सुरक्षा निकायों तथा स्वास्थ्य संस्थानों के बीच समन्वय किया जा रहा है.

Nepal Flash Flood Missing: नदियों के किनारे 64 शव मिल चुके हैं अबतक

(उत्कर्ष और चंदन की रिपोर्ट) नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद अब इसका असर चितवन तक दिखाई दे रहा है. बाढ़ के पानी में बहकर आए शव लगातार त्रिशूली और नारायणी नदी के किनारे बरामद हो रहे हैं. गुरुवार (27 अगस्त) तक दोनों नदियों के किनारे 64 शव मिल चुके हैं. शवों की बढ़ती संख्या के कारण भरतपुर अस्पताल का शवगृह भी भर गया है, जिसके बाद शवों को रखने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की जा रही है.

Nepal Flood News: शव रखने की जगह खत्म, भरतपुर में वैकल्पिक व्यवस्था की तैयारी

(उत्कर्ष और चंदन की रिपोर्ट) लगातार शव मिलने के कारण भरतपुर अस्पताल का शवगृह पूरी तरह भर गया है और अब वहां नए शव रखने की जगह नहीं बची है. चितवन के जिला पुलिस प्रमुख एसपी रामेश्वर पौडेल के मुताबिक, आगे मिलने वाले शवों को रखने और उनके प्रबंधन के लिए भरतपुर में एक औद्योगिक प्रतिष्ठान के कार्यालय भवन को वैकल्पिक शवगृह के रूप में तैयार किया जा रहा है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola