मझौलिया में गैस रिसाव से घर में धमाका, छज्जा उड़ा, आग की चपेट में आकर गृहस्वामी झुलसे

Updated:
विज्ञापन
घर का छज्जा उड़ा

पश्चिमी चंपारण के मझौलिया में गैस रिसाव के बाद हुए जोरदार धमाके से अफरा-तफरी मच गई. धमाके से घर का छज्जा उड़ गया और गृहस्वामी आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए. स्थानीय लोगों की सूझबूझ से एक बड़े हादसे को टाल दिया गया.

विज्ञापन

Bettiah News: पश्चिमी चंपारण के मझौलिया प्रखंड की रामनगर बनकट पंचायत के वार्ड नंबर-3 में बुधवार को गैस रिसाव के बाद अचानक जोरदार धमाका होने से अफरा-तफरी मच गयी. धमाका इतना तेज था कि ललन शर्मा के घर का छाजा उड़ गया. हादसे में गृहस्वामी ललन शर्मा आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गये. धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इसके बाद झुलसे गृहस्वामी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Majhaulia News: गैस रिसाव के बाद अचानक हुआ जोरदार धमाका

बताया जाता है कि घर में गैस रिसाव हो रहा था. इसी दौरान अचानक आग पकड़ ली और देखते ही देखते जोरदार धमाका हो गया. धमाके की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गयी.

धमाके के दौरान घर में मौजूद ललन शर्मा आग की चपेट में आ गये. हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गये. घर के छाजे को भी नुकसान पहुंचा और वह उड़ गया.

चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीण

धमाके की तेज आवाज सुनते ही परिजन और आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े. घर में आग लगी देख लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया.

ग्रामीणों ने पानी समेत अन्य साधनों की मदद से काफी मशक्कत की और आग पर काबू पाया. समय रहते आग बुझ जाने से आसपास के दूसरे घरों तक लपटें पहुंचने से रोक दी गयीं.

ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

आग तेजी से फैल सकती थी, लेकिन स्थानीय लोगों ने बिना देर किये मोर्चा संभाल लिया. काफी प्रयास के बाद आग बुझने से आसपास के घरों को इसकी चपेट में आने से बचा लिया गया.

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो हादसा और बड़ा हो सकता था. घटना के बाद गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

झुलसे गृहस्वामी को अस्पताल पहुंचाया गया

हादसे में बुरी तरह झुलसे ललन शर्मा को ग्रामीणों की मदद से तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. उनकी स्थिति को लेकर परिजन चिंतित हैं.

घटना के बाद आसपास के लोगों ने गैस सिलेंडर और घरेलू गैस उपकरणों की सुरक्षा को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत बतायी है. गांव में इस घटना की चर्चा होती रही.

गैस सिलेंडर की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

हादसे के बाद ग्रामीणों में गैस रिसाव और सिलेंडर से होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ गयी है. ग्रामीणों ने प्रशासन से घटना की जांच कराने की मांग की है.

लोगों ने गैस सिलेंडर के सुरक्षित इस्तेमाल, गैस रिसाव की पहचान और ऐसी स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों को लेकर जागरूकता अभियान चलाने की भी मांग की है.

यह भी पढें: नेपाल बाढ़ के बीच रेलवे का इमरजेंसी प्लान तैयार, खतरा दिखा तो थम जाएंगी ट्रेनें


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन