VIDEO : ‘इसमें नई खबर क्या है’ नेपाल में बाढ़ से बिहार में जलप्रलय की आहट के बीच ये क्या बोल गए प्रशांत किशोर, वीडियो में सुनिए

Updated:
विज्ञापन
प्रशांत किशोर का बयान

Nepal Flash Flood : नेपाल में आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड के बाद बिहार की गंडक नदी पर बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. इस बीच, जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने इस मुद्दे पर एक चौंकाने वाला बयान दिया है.

विज्ञापन

Nepal Flash Flood : नेपाल में अचानक आई फ्लैश फ्लड के बाद बिहार में गंडक नदी को लेकर चिंता बढ़ गई है. नेपाल से आने वाले पानी के कारण गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि की आशंका को देखते हुए बिहार सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड में हैं. नेपाल से सटे जिलों में प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने और रात में भी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

मुख्य सचिव कर रहे लगातार निगरानी

बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए मुख्य सचिव लगातार आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं. नेपाल सीमा से सटे बिहार के जिलों में अधिकारियों को नाइट पेट्रोलिंग करने और स्थानीय स्तर पर लोगों को सतर्क रखने के निर्देश दिए गए हैं. प्रशासन की नजर नदियों के जलस्तर और नेपाल से आने वाले पानी के प्रवाह पर बनी हुई है.

प्रशांत किशोर ने कहा- इसमें नई खबर क्या है?

इसी बीच जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर के विधायक प्रशांत किशोर का बाढ़ के मुद्दे पर बयान सामने आया है. मीडिया कर्मियों ने जब उनसे नेपाल में बाढ़ से हुई मौतों और बिहार में मंडरा रहे संकट को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि इसमें नई खबर क्या है?

हर साल आता है बाढ़

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में हर साल बाढ़ का संकट आता है. उनके मुताबिक, सरकार बाढ़ के नाम पर लिपापोती करती है और अगले साल फिर बाढ़ की स्थिति सामने आ जाती है. उन्होंने बिहार में बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर सरकार पर सवाल उठाया. वीडियो में सुनिए बांकीपुर विधायक क्या कह रहे हैं?

Also Read : गंडक में बाढ़ का हाई अलर्ट, आधी रात को गांव-गांव पहुंचे JDU विधायक मंजीत सिंह, खुद लाउडस्पीकर थाम लोगों को किया सावधान



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन