राम मंदिर चंदा चोरी मामला: केजरीवाल का बीजेपी पर हमला, कहा- राम के नाम पर वोट लिया, फिर उन्हीं के साथ किया धोखा
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए, फोटो पीटीआई
Ram Mandir Donation Row: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर निर्माण और उसके चंदे में चोरी को लेकर बीजेपी और केंद्र सरकार पर हमला बोला. केजरीवाल ने आरोप लगाया कि अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर बड़े पैमाने पर कमीशनखोरी और घोटाले हुए हैं, जिसने दुनिया भर के राम भक्तों की आस्था को ठेस पहुंचाई है. उन्होंने दावा किया कि इस पूरे मामले में ऊपर बैठे लोग दोषियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं.
Ram Mandir Donation Row: केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, "पूरा देश जानता है कि वोट के लिए भगवान राम के नाम का इस्तेमाल किसने किया. पिछले 40-50 सालों से बीजेपी और उससे जुड़े संगठनों ने राम नाम पर वोट पाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. भगवान राम ने भी उन्हें निराश नहीं किया और वे केंद्र सहित 21 राज्यों में सरकार बनाने में सफल रहे. इसके बावजूद, इन लोगों ने भगवान राम के साथ ही धोखा कर दिया."
सीसीटीवी फुटेज डिलीट करने और कमीशनखोरी का आरोप
AAP संयोजक ने मंदिर निर्माण में गंभीर वित्तीय गड़बड़ियों का दावा किया. उन्होंने कहा, लाखों-करोड़ों भक्तों द्वारा श्रद्धा से दिए गए दान के पैसे को चुराया गया और जमीन के बड़े घोटाले किए गए. केजरीवाल ने कहा- "राम मंदिर निर्माण के दौरान महज 40 दिनों के भीतर परिसर के अंदर चोरी की 70 घटनाएं सीसीटीवी में कैद हुईं, लेकिन बाद में 8 महीने की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग को डिलीट कर दिया गया." सिस्टम पर सवाल उठाते हुए केजरीवाल ने कहा- "मामले को दबाने के लिए एक फर्जी एसआईटी (SIT) बनाई गई और फर्जी एफआईआर दर्ज की गई. पूरा सिस्टम चोरों और डकैतों को संरक्षण देने में लगा है.
सुंदरकांड का आयोजन और 'फांसी' का संकल्प
आम आदमी पार्टी ने राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया. इस दौरान केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं और भक्तों से भावुक अपील करते हुए कहा, "लोगों को उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री इस मामले में कड़ा रुख अपनाएंगे और चोरों को बख्शेंगे नहीं. लेकिन अब साफ हो चुका है कि कोई जांच नहीं होगी क्योंकि इसमें उनकी अपनी पार्टी और संगठनों के लोग शामिल हैं. आज हर राम भक्त को संकल्प लेना चाहिए कि जब तक भगवान राम के घर में डकैती करने वालों को फांसी की सजा नहीं मिल जाती, तब तक हम चुप नहीं बैठेंगे."
ये भी पढ़ें: राम मंदिर दान चोरी की परतें CCTV ने खोली, 40 दिन में 70 बार निकाली गई रकम, अविनाश ने 50 बार पार की चढ़ावे की राशि
ये भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : महंत कमल नयन दास ने कहा- चंपत राय के साथ छल हुआ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










